दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'गहराइयां' का नया पोस्टर, साथ ही नई रिलीज डेट का ऐलान

By Filmibeat Desk

अमेज़न प्राइम वीडियो की ओर से आज फ़िल्म 'गहराइयां' के 6 नए पोस्टर रिलीज़ किए गए, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतज़ार है। शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म में आज के ज़माने के रिश्ते की उलझनों और इसकी अंदरूनी परतों, युवाओं के जीवन के खास पहलुओं, तथा उन्मुक्त होकर अपनी मर्ज़ी से ज़िंदगी बिताने की इच्छा को बखूबी प्रदर्शित किया गया है।

फ़िल्म के मुख्य कलाकार, दीपिका पादुकोण के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म के पोस्टर रिलीज किये गए हैं। जिसमें सभी किरदारों को अलग-अलग दर्शाने की कोशिश की गई है। साथ ही दीपिका और सिद्धांत का दिल को छू लेने वाला पोस्टर भी शामिल है। फ़िल्म के प्रति उत्सुकता और कुतूहल को बढ़ाने वाले ये सभी पोस्टर, दर्शकों के मन में इस रिलेशनशिप ड्रामा को देखने की लालसा जगाते हैं।

deepika-padukone-shares-new-posters-of-film-gehraiyaan-with-new-release-date

दीपिका पादुकोण ने सबसे पहले अपने सभी फैन्स के लिए इन पोस्टर्स को शेयर किया था। उन्होंने लिखा, "आप सभी के सब्र और भरपूर प्यार के लिए, यह इस ख़ास दिन पर आप सभी के लिए एक ख़ास तोहफ़ा है।"

इस फ़िल्म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे, साथ ही धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर ने भी इसमें अहम किरदार निभाए हैं।

शकुन बत्रा की जौस्का फ़िल्म्स के सहयोग से धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 स्टूडियोज़ द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई इस फ़िल्म का एक्सक्लूसिव वर्ल्ड प्रीमियर अब 11 फरवरी, 2022 को होगा, तथा भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों के दर्शक अमेज़न प्राइम वीडियो पर इस फ़िल्म का आनंद ले सकेंगे। बता दें, फिल्म पहले 25 जनवरी को आने वाली थी, लेकिन अब वैलेंटाइन वीक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X