दीपिका पादुकोण ने शेयर की पहले एड की तस्वीर, 8 साल की नन्हीं सी बच्ची
आजकल बॉलीवुड स्टार्स भी आपकी और हमारी तरह खाली हो चुके हैं और खाली होने का सबसे बढ़िया काम है यादें टटोलना। तो दीपिका पादुकोण की यादों के पिटारे से निकली उनकी पहले एड की तस्वीर।
दीपिका ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - काफी जल्दी काम करना शुरू हो गया था। गौरतलब है कि इस एड में दीपिका 8 - 10 साल की बच्ची लग रही हैं। और बेहद प्यारी लग रही हैं।

इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने कुछ और तस्वीरें शेयर कीं जो उनके फैन्स की चिट्ठियां हैं। इन सारी चिट्ठियों में भर भर कर दीपिका की तारीफ लिखी हुई है।
लेकिन काबिले तारीफ बात ये है कि दीपिका ने आज तक भी इन चिट्ठियों को संभाल कर रखा है। देखिए दीपिका के उस ज़माने की तस्वीर जब वो शाहरूख खान की शांतिप्रिया नहीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications












