कोरोना महामारी खौफ में दीपिका पादुकोण की मेंटल हेल्थ पर बड़ी मदद, बोला- संकट में हम सब साथ हैं
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच फिल्म इंडस्ट्री पिछले साल की तरह इस बार भी खुलकर सामने आयी है और हर तरीके से लोगों तक सहायता पहुंचाने का काम कर रही हैं। दीपिका पादुकोण का भी नाम इस फेहरिस्त में शामिल हो रहा है। दीपिका पादुकोण आज से ही नहीं बल्कि काफी समय पहले से ही मेंटल हेल्थ को लेकर लोगों को सजग करती हुई नजर आयी हैं।
क्योंकि खुद दीपिका पादुकोण अपनी निजी जिंदगी में इस गंभीर बीमारी का शिकार हो चुकी हैं। जैसा कि कई रिपोर्ट में ये खुल कर सामने आ रहा है कि कोरोना वायरस बीमारी दिमाग पर भी काफी प्रभाव डालती है जिससे संक्रमित मरीज के डिप्रेशन में भी जा सकता है।

ऐसे में दीपिका पादुकोण ने हर उस व्यक्ति के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है जो कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में किसी वजह से डिप्रेशन का शिकार हो रहा है। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है।दीपिका पादुकोण ने इसके लिए एक नोट शेयर किया है।


Click it and Unblock the Notifications