उफ्फ..दीपिका की ये तस्वीर आप देखते रह जाएंगे
दीपिका पादुकोण ने अपनी छोटी बहन के साथ बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर दीपिका पादुकोण ने अपनी बचपन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें वो अपनी छोटी बहन के साथ नजर आ रही हैं।
[सलमान रिजेक्ट...फिल्म फ्लॉप...अब अक्षय कुमार Vs ऋतिक रोशन...कौन हुआ फाइऩल ]
जी हां दीपिका पादुकोण इसमें अपने कमरे में बहन के साथ हैं और उनके कमरे में लियोनार्डो डिकैप्रियो के पोस्टर्स लगे हैं। उनके पोस्टर्स को देखकर साफ पता चलता है कि वो किन किन स्टार्स की फैन थी। हमेशा की तरह दीपिका पादुकोण इस तस्वीर में बेहद क्यूट लग रही हैं ।

इस तस्वीर में पीछे लियोनार्डो डिकैप्रियो और टाइटेनिक के पोस्टर्स लगे हुए हैं। असल में ये एक आर्टिकल है जिसके साथ दीपिका और उनकी बहन की ये तस्वीर थी और दीपिका ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके लिए दीपिका को काफी तारीफें भी मिल रही हैं।
अगर फिल्मों की बात की जाए तो फिलहाल दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वो विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म भी लगभग फाइनल कर चुकी हैं जिसमें वो लेडी माफिया राहिमा खान की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ इरफान खान नजर आएंगे। फिलहाल फैन्स को पद्मावती का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications