दीपिका पादुकोण ने दिलाई प्रिया प्रकाश वारियर की याद- वायरल हुआ शानदार वीडियो
स्क्रीन पर अपने उल्लेखनीय सूक्ष्म प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध, दीपिका पादुकोण एक अद्भुत कलाकार है और कोई संदेह नहीं है! वह अपने हर किरदार को बखूबी निभाती है और अब अपनी आगामी फिल्म "छपाक" की रिलीज के लिए तैयार दीपिका ने अपनी ऑफ-स्क्रीन मस्ती की अंतर्दृष्टि के साथ प्रशंसकों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है और ऐसा ही एक वीडियो आपका दिल जीतने के लिए तैयार है। दीपिका की क्यूटनेस ने एक बार फिर सभी का मन मोह लिया है! मालती के अवतार में दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बीटीएस वीडियो सीरीज़ "डीपीज़्म" की तीसरी किस्त साझा की है।
वीडियो में प्रिया वरियर का उल्लेख किया गया है क्योंकि कुछ वक्त पहले प्रिया ने ही आंख मारकर पूरे देश को अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया था। और अब आंख मारने का जादू मालती उर्फ़ दीपिका के सर चढ़कर बोल रहा है। दीपिका ने यह वीडियो शेयर किया है और लिखती है,"Episode 3 of #dpisms !!!!

यह उनके काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता है जिसने दीपिका को उद्योग की सबसे प्रशंसित और एक मनोरंजक अभिनेत्री बना दिया है। निस्संदेह, दीपिका एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो हर भूमिका को पूर्णता से निभाती हैं।
मालती के किरदार ने अपने पहले लुक के बाद से ही देश में हलचल पैदा कर दी है और "छपाक" के दमदार ट्रेलर ने सभी को झंझोड़ कर रख दिया है। दीपिका का समर्पण और परिश्रम उनके द्वारा निभाई गई हर भूमिका के साथ स्पष्ट है। और ऐसा ही एक किरदार फ़िल्म "छपाक" में देखने मिलेगा जहाँ वह अनदेखे अवतार में नज़र आएंगी।
निर्माता आत्म-विश्वास के संदेश को संप्रेषित करने और समाज के बेहतरी के लिए मौजूदा मानदंडों को बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और केए प्रोडक्शंस व फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फ़िल्म "छपाक" 10 जनवरी 2020 में रिलीज के लिए तैयार है। साथ ही, फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है।


Click it and Unblock the Notifications