Pathaan Song: बिकिनी में दीपिका पादुकोण ने दिखाया अपना 'बेशरम रंग'! ये हैं पांच सबसे बोल्ड सीन और मूव्स

Deepika Shahrukh Besharam Rang Bold Scenes: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हो चुका है। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर व्यूज का रिकॉर्ड बना दिया है। गाना मिनटों में ही वायरल हो गया था। इसके साथ ही फैंस इस गाने को बार बार प्ले कर रहे हैं। जिसका कारण है गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बीच रोमांटिक कैमिस्ट्री। इस गाने में शाहरुख और दीपिका के बीच इंटेंस कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने इस गाने में रोमांस की सारी हदे पार कर दी हैं। ऐसे में हम आपके लिए इस गाने के सबसे ज्यादा रोमांटिक और बोल्ड सीन्स लेकर आए हैं।

पठान में दिखा रोमांटिक अंदाज
'पठान' फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण एक ऐसा रूप देखने को मिला है जो शायद फैनस ने सालों से नहीं देखा है। इस वीडियो की शरुआत दीपिका पादुकोण के हॉट ब्रालेस गोल्ड मोनोकिनी लुक से होती है जिसमें उनकी नशीली आंखों में फैन्स खो गए हैं। पूरे वीडियो में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक बोल्ड आउटफिट्स पहने हुए हैं।

शर्टलेस लुक में शाहरुख खान
वीडियो में फैन्स को शाहरुख खान की भी झलक मिलती है। पहले शाहरुख और दीपिका में दुआ-सलाम होती है और जिसके बाद शाहरुख के शर्टलेस लुक ने फैन्स के होश उड़ा दिए। अंत में, दीपिका शाहरुख की बाहों में होती हैं और पूरे वीडियो में शाहरुख की नजरें दीपिका से नहीं हट रही हैं।

गाने का म्यूजिक
पठान का म्यूजिक दिया है विशाल- शेखर ने, लिरिक्स हैं कुमार के.. और इस गाने को आवाज शिल्पा राव ने दी है। वैभवी मर्चेंट ने गाने की कोरियोग्राफी की है, जिसकी काफी तारीफ भी हो रही है। साथ ही गाने का लोकेशन लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

स्पेन में हुई शूटिंग
बता दें, गाने की शूटिंग स्पेन में हुई है। शाहरुख खान और दीपिका ने मल्लोर्का में इस गाने को शूट किया जिसमें शाहरुख 8-पैक एब्स और दीपिका अपनी परफेक्ट बिकनी बॉडी दिखाती नजर आईं। शाहरुख का स्वैग देखकर फैंस अब फिल्म के लिए और भी बेसब्र हो चुके हैं।

पहले भी दिख चुकी है जोड़ी
खास बात है कि लंबे समय के बाद शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक साथ आए हैं। इससे पहले ये दोनों सितारे ओम शांत ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्में दे चुके हैं, जहां फैंस ने इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया। वहीं, अब पठान की बारी है।


Click it and Unblock the Notifications