दीपिका की सेक्सी बॉडी के लिए 10 लाख का चूना!
बॉलीवुड की इस समय की सबसे मंहगी और हिट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फैन सिर्फ लड़के ही नहीं हैं बल्कि लड़कियां भी दीपिका की बहुत बड़ी फैन हैं। दीपिका का स्टाइल, उनका फीगर और उनकी टोन्ड बॉडी यंग लड़कियों को उनसे ईर्ष्या करने पर मजबूर कर देती है। हर एक लड़की चाहती है कि दीपिका के जैसी ही बॉडी और खूबसूरती उन्हें भी मिले। लेकिन उनकी खूबसूरती और उनके सेक्सी फीगर का राज अभी तक राज ही है। आज हम आपको बताते हैं कि आखिर दीपिका इतनी खूबसूरत और सेक्सी क्यों हैं।
ये तो हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड की ये खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण खान की बहुत बड़ी फैन हैं और खुद को खान से रोक ही नहीं पाती हैं। लेकिन इसके बावजूद उनकी बॉडी पर कहीं भी कभी एक इंच एक्सट्रा फैट नहीं नज़र आता है। इसके पीछे आखिर राज क्या है। राज ये है कि दीपिका करीना कपूर की फिटनेस ट्रेनर यासमिन कराचीवाला से ट्रेनिंग ले रही हैं और हर रोज लगभग 35 हजार रुपये वो अपनी ट्रेनर यासमिन को देती हैं। आजकल दीपिका हैप्पी न्यू ईयर की टीम के साथ शूटिंग कर रही हैं। खबर ये है कि हैप्पी न्यू ईयर टीम ने करीब 10 लाख रुपये दीपिका की फिटनेस ट्रेनर पर खर्च किये है।
लेकिन ये 10 लाख रुपये दीपिका के लिए खर्च करना फायदेमंद ही है। क्योंकि दीपिका की फिल्में देखने के लिए लोगों की जमात आती ही है और दीपिका अगर फिल्म में हैं तो फिल्म का हिट होना तो पक्का ही है। ऐसे में दीपिका के ऊपर इतने रुपये खर्च करना तो बनता है।


Click it and Unblock the Notifications