दीपिका पादुकोण ने ब्लैक लुक में की ग्लैमरस वापसी, लोग बोले- मां बनने के बाद ये चमक ये दमक..

Deepika Padukone Glamorous Look: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद से अपनी बेटी दुआ पादुकोण पर ही पूरा फोकस कर रही हैं। अब दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरों को शेयर कर हंगामा बरपा दिया है। दीपिका पादुकोण इन तस्वीरों में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
दीपिका के इस हसीन लुक से किसी की भी नजरें हटने का नाम नहीं ले रही हैं। नेटिजंस का मानना है कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं। इस दौरान दीपिका के लुक की बात करें तो हसीना ने ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ है।
बता दें कि दीपिका पादुकोण मिडिल ईस्ट में आयोजित हुए कार्टियर के 25वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेशन का हिस्सा बनी थीं। ये शायद पहला विदेशी इवेंट है, जिसमें वो दुआ के बर्थ के बाद दिखाई दीं। इस कमबैक में वो पहले की तरह फैशन गेम को ऐस करती दिखाई दीं।
दीपिका नामी ब्रैंड कार्टियर की ब्रैंड एम्बेसडर हैं। अब उनका ही अगर इवेंट हो, तो ऐसे में और भी ज्यादा प्रभावी दिखना तो बनता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ऐसा गाउन चुना, जो लुक में ओटीटी एलिमेंट को ऐड कर रहा था। जेड बाय एमके ब्रैंड का उनका ब्लैक अटायर फ्लोर लेंथ और फ्री-साइज का था। इसे प्लेन फॉल देने की जगह, नीचे की बॉर्डर को प्लीटिड रखा गया। चूंकि दीपिका लंबी हाइट की मालकिन है, इसलिए उन पर ये फिट एंड फॉल काफी ज्यादा जच रहा था।
फ्लोर लेंथ गाउन की यूएसपी उसकी डीप प्लंजिंग नेकलाइन थी, जिसके साथ ऑफ शोल्डर डीटेलिंग पेयर की गई थी। इसकी स्लीव्स को बिशप स्टाइल का रखा गया था। वहीं गले में दीपिका ने स्टेटमेंट नेकपीस पहना था, जो ड्रेस के डीप नेक के कारण और अच्छे से हाइलाइट हो रहा था। इस न्यू मॉम ने अपने स्टनिंग लुक को डायमंड स्टड्स, फ्लॉलेस मेकअप विद स्मोकी आईज और स्टाइलिश बन के साथ राउंड ऑफ किया था।


Click it and Unblock the Notifications











