..................... Deepika Padukone all set to start shooting with her Piku co-star Irrfan Khan on March 5 - Hindi Filmibeat

पद्मावत के बाद इरफान खान के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, 5 मार्च से शुरु होगी शूटिंग

दीपिका पादुकोण इस इंडस्ट्री की सबसे अच्छी एक्ट्रेसेस में से एक है। एक के बाद एक दीपिका पादुकोण सफलता की सीढ़ी लगातार चढ़ती है चली जा रही है। दीपिका पादुकोण अभी पद्मावत के लिए चर्चा में चल रही है और फिल्म पद्मावत इन दिनो बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छे बिजनेस की तरफ बढ़ रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मिनी का मुख्य किरदार निभाया है।

आपको बता दें कि बहुत जल्द दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरु करने वाली है। दीपिका पादुकोण की ये फिल्म एक्टर इरफान खान के साथ होगी जोकि पहले भी दीपिका के साथ नजर आ चुके है। दीपिका पादुकोण और इरफान खान की जोड़ी आपने इससे पहले फिल्म पीकू में देखी थी जो लोगो को काफी पसंद आई थी।

deepika padukone, irfan khan, दीपिका पादुकोण, इरफान खान

इस फिल्म में इन दोनो के अलावा सुपर स्टार अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। खबरों की माने तो दीपिका अपनी अगली फिल्म की शूटिंग 5 मार्च से शुरु कर सकती है। सूत्रों की माने तो इरफान खान इस फिल्म की शूट शुरु करने से पहले फिल्म के डायरेक्टर से बात करेगे।

इरफान खान अक्सर किसी भी फिल्म की शूटिंग शुरु करने से पहले डायरेक्टर से बात जरूर करते है। ये फिल्म मुंबई की एक माफिया क्वीन पर आधारित होगी। फिल्म जिसके ऊपर बेस्ड होगी माफिया क्वीन का नाम राहिमा खान उर्फ सपना दीदी है। इसके साथ फिल्म के डायरेक्टर ने ये भी खुलासा किया था कि अगर आप ये सोच रहे है कि फिल्म उनकी बायोपिक है तो ये गलत होगा।

उनके अनुसार उन्होने सिर्फ कैरेक्टर उठाया है औऱ फिल्म पूरी तरह से फिल्मी और काल्पनिक होगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाला कैरेक्टर बदला लेता हुआ नजर आएगा। फिल्म को अब ज्यादा इंतजार ना कराते हुए फिल्म के निर्देशक ने इसको जल्द से जल्द फ्लोर पर उतारने की पूरी तैयारी कर ली है।

इसके अलावा इरफान एक और फिल्म ब्लैकमेल में काम कर रहे जिसको अभय देओल निर्देशित कर रहे है। इसके साथ ये भी खबर आ रही है कि इरफान खान की ये फिल्म 6 अप्रैल को रिलीज कर दी जाएगी।

फिल्म में इरफान के साथ और भी बेहतरीन एक्टर्स नजर आएगे। फिलहाल दीपिका पादुकोम की पद्मावत ने काफी विवादों के बाद रिलीज की दहलीज देखी थी रिलीज होते ही फिल्म ने तहलका मचाकर रख दिया है। लोगो के द्वारा फिल्म काफी पसंद की जा रही है।

पद्मावत को लेकर लोगो की दीवानगी से इतना तो साफ है कि फिल्म बहुत ही जल्द 300 करोड़ का आकड़ा पार कर लेगी। उसके बाद पद्मावत के सामने सलमान खान की टाईगर जिंदा है रिकॉर्ड खड़ा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X