मैडम तुसाद लंदन में लगेगा दीपिका पादुकोण का पुतला, जानिए अभिनेत्री ने क्या कहा
Recommended Video

कई फिल्म स्टार इस समय मैडम तुसाद लंदन की शोभा बढ़ा रहे है और एक के बाद एक सफल अभिनेता औऱ अभिनेत्री इसका हिस्सा बन रही है। हाल ही में एक खबर सामने आई है कि दीपिका पादुकोण भी काफी जल्दी मैडम तुसाद लंदन में दिखाई देने वाली है और उनके वैक्स पुतले का निर्माण जल्दी ही शुरु कर दिया जाएगा। खबर है कि हो सकता है एक सप्ताह में ही दीपिका पादुकोण इस म्यूजियम में नजर आ जाएं। दीपिका हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक है और एक के बाद एक जबरदस्त फिल्में देती रहती है।
दीपिका के अलावा पहले से ही मैडम तुसाद में कई सुपरस्टार्स की वैक्स पुतले अभी हाल ही में लगाए गए है। बता दें कि दीपिका पादुकोण से जब पूछा गया कि आप इस बात को लेकर कितनी एक्साइटेड है..

तो उनका कहना था कि वो काफी ज्यादा एक्साइटेड है क्योंकि वो जब काफी ज्यादा छोटी थी तब अपने माता पिता के साथ लंदन के मैडम तुसाद में गई थी। ये इसलिए भी काफी ज्यादा एक्साइ़टेड है कि अब मेरा स्टैच्यू वहां पर लगेगा।
हाल ही में खबर आई है कि जल्द ही अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का वैक्स स्टैच्यू मैडम तुसाद सिंगापुर में लगाया जाएगा जिसपर काम चल रह है।
बता दें कि अभिनेत्री भारत में काफी ज्यादा फेमस है और उनकी अच्छी खास फैन फॉलोविंग है। इसके अलावा हाल ही में देखा जाए तो वरुण धवन और निर्माता निर्देशक करण जौहर का पुतला लगाने की बात भी सामने आई थी।
दीपिका पादुकोण ने अपनी आखिरी रिलीज फिल्म पद्मावत में काफी जबरदस्त अभिनय किया था और काफी ज्यादा उनको इस फिल्म को लेकर सराहा गया था।
दीपिका पादुकोण अब फिल्म लव फॉरेवर में नजर आने वाली है। एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में देने वाली दीपिका पादुकोण का नाम इस समय बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से लिया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
