मां बनने के बाद पहली बार नजर आईं दीपिका पादुकोण, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में मचाई धूम

Deepika Padukone Diljit Dosanjh- हाल ही में मां बनी हैं और इस वक्त अपना फैमिली टाइम एंजॉय कर रही हैं। लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में नजर आ रही हैं।
ये वीडियो इसलिए खास है क्योंकि मां बनने के बाद ये पहली बार है जब वो किसी पब्लिस गैदरिंग का हिस्सा बनी हैं। जैसे ही उनका वीडियो सामने आया वो तेजी से वायरल हो रहा है।
मजेदार बात तो ये थी कि दिलजीत दोसांझ का ये कॉन्सर्ट कहीं और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण के शहर बैंगलोर ही हो रहा था। दीपिका पहले दूर से बैठकर एंजॉय करती नजर आईं लेकिन बाद में दिलजीत ने उनकी एंट्री करवाई और जनता पागल हो गई।
इस दौरान दीपिका पादुकोण ने सफेद रंग की टीशर्ट और ब्लू कलर की जींस पहनी हुई थी। उन्होने दिलजीत को स्टेज पर जॉइन करके काफी मस्ती की।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद दीपिका पादुकोण के फैंस भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो कोई बेटी को लेकर बात कर रहा है। किसी का कहना है कि बेटी को छोड़कर नहीं आना चाहिए तो किसी का कहना है कि वो केयरिंग है। इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
बेटी के नाम पर बवाल
बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बेटी का नाम दुआ रखा था। इसके बाद लोगों ने सवाल उठाए थे कि दुआ तो मुस्लिम नाम है। हालांकि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इसपर ध्यान नहीं दिया था। फिलहाल आप देखिए दीपिका पादुकोण का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications