जवानी..के लिए मंदिर भी हो आयीं दीपिका

आज पर्दे पर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' रिलीज हुई है। फिल्म के बारे में तो अब से थोड़ी देर बाद पता चल जायेगा जब लोग फिल्म देखकर पिक्चर हॉल से बाहर आयेंगे लेकिन उससे पहले फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया गया है। पिछले दो महीने से हर टीवी चैनल और मीडिया हाउस में दीपिका- रणबीर ने फिल्म का प्रमोशन किया है।

लेकिन कहते हैं ना बिना खुदा के हर कोई बेसहारा होता है, इसलिए सब जगह प्रमोशन कर लेने के बाद दीपिका पादुकोण ने स्पेशल स्क्रीनिंग से पहले सिद्धिविनायक मंदिर में मत्था टेका। बेहद ही सौम्य रूप धरके दीपिका पादुकोण मंदिर पहुंची थीं। लाल रंग के सूट में आंख बंद किये दीपिका को भगवान की भक्ति में लीन देखा जा सकता था।

मालूम हो कि यह जवानी है दीवानी के निर्देशक आर्यन मुखर्जी हैं तो वहीं फिल्म धर्मा प्रोडक्शन यानी की करण जौहर की है। कल मुंबई में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी की गयी जिसमें बॉलीवुड की नामी-गिरामी हस्तियां शामिल हुईं। बॉलीवुड को फिल्म पसंद आयी है।

आईये आपको दिखाते हैं स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X