महेंद्र सिंह धोनी या विराट कोहली नहीं- इस क्रिकेटर की दीवानी हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण के बारे में सभी जानते हैं कि वो काफी शानदार अभिनेत्री है और उनका ताल्लुक खेल के मैदान से भी काफी ज्यादा है। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में खुलासा किया है। गौरतलब है कि उनको ना तो विराट कोहली पसंद हैं और ना ही महेंद्र सिंह धोनी। जी हां दीपिका पादुकोण ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में पूछे जाने पर मिस्टर कूल राहुल द्रविड़ का नाम लिया था।
जी हां वो इस समय सन्यास ले चुके हैं और अपने करियर के दौरान वो द वॉल के नाम से भी जाने जाते थे। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी कहा कि वो राहुल द्रविड़ को अपना आदर्श मानती हैं। उनका कहना है कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ मेरे ऑलटाइम फेवरेट हैं।

खेल में तमाम अचीवमेंट्स के बाद भी वे जिस तरह बाहर खुद को प्रस्तुत करते हैं वो मुझे बहुत पसंद हैं और वे बैंगलुरु से भी हैं। राहुल द्रविड़ खुद हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स के बड़े फैन हैं।
वहीं एक्टर्स में उन्हें टॉम क्रूस और आमिर खान पसंद हैं। दीपिका पादुकोण इस समय फिल्म छपाक को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं जिसमें वो एक एसिड अटैक महिला का रोल अदा कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications