आप परसों गैलेक्सी अपार्टमेंट में किसके साथ थे ये भी बताऊं? - दीपिका पादुकोण की बात सुनकर शरमाए सलमान खान

सलमान खान को इस समय पूरा देश, बिग बॉस सीज़न 15 का ग्रांड फिनाले होस्ट करते देख रहा है। और इसी ग्रांड फिनाले में पहुंची दीपिका पादुकोण। दीपिका पादुकोण, अपने को स्टार्स धैर्य करवा, सिद्धांत चतुर्वदी और अनन्या पांडे के साथ अमेज़ॉन प्राईम पर आने वाली फिल्म अपनी फिल्म गहराईयां प्रमोट करने पहुंची हुई थीं।

इस दौरान, सलमान खान ने दीपिका पादुकोण से पूछा - आप सोशल मीडिया पर किस स्टार को चुप चुपके देखती रहती हैं। तो दीपिका ने बिना वक्त गंवाए बताया कि वो सलमान खान को Stalk करती हैं। ऐसे में सलमान को ये मज़ाक लगा और उन्होंने दीपिका का टेस्ट लेने के लिए पूछा, तो बताईए कल मैं कहां था?

deepika-padukone-says-she-stalks-salman-khan-knows-who-he-was-with-in-galaxy-apartments

दीपिका ने एक बार फिर बिना वक्त गंवाए सलमान खान को बताया - कल आप पणवेल में थे। उसके पहले परसों आप रियाध में थे और उससे एक दिन पहले आप गैलेक्सी अपार्टमेंट में थे। किसके साथ थे वो भी बताऊं? इस पर सलमान खान शरमा गए।

फैन्स देखना चाहते हैं साथ

फैन्स देखना चाहते हैं साथ

गौरतलब है कि सलमान खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री फैन्स को काफी पसंद है और उन्हें कई बार साथ लाने की कोशिश की जा चुकी है। संजय लीला भंसाली, दोनों को अपनी फिल्म इंशाल्लाह में कास्ट करना चाहते थे। लेकिन सलमान खान ने ये फिल्म ही छोड़ दी। वहीं अली अब्बास ज़फर भी सलमान खान और दीपिका पादुकोण को भारत में कास्ट करना चाहते थे। इससे पहले करण जौहर भी उन्हें साथ में शुद्धि में कास्ट करना चाहते हैं लेकिन किसी भी फिल्म में बात नहीं बनी।

दीपिका कोस चुकी हैं किस्मत

दीपिका कोस चुकी हैं किस्मत

जब अनीस बज़्मी ने रेस 3 के लिए सलमान खान को पहली बार अप्रोच किया था तब से माना जा रहा था कि फिल्म में दीपिका पादुकोण उनका साथ देंगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। दीपिका का कहना है कि शायद सलमान खान उनकी किस्मत में ही नहीं है। तभी तो हर फिल्म में ग्रहण लग जाता है।

कई फिल्मों को किया रिजेक्ट

कई फिल्मों को किया रिजेक्ट

जब प्रेम रतन धन पायो की कास्टिंग शुरू हुई थी सूरज बड़जात्या ने माना था कि दीपिका इस रोल के लिए परफेक्ट रहेंगी और इसलिए सलमान की राजकुमारी मैथिली का रोल दीपिका का था लेकिन फिर दीपिका ने डेट्स तमाशा को दे दीं। कई बार फैन्स इस थ्योरी पर भी भरोसा करते हैं कि दीपिका पादुकोण दरअसल, सलमान खान के साथ फिल्म करना ही नहीं चाहती हैं।

किस्मत में केवल शाहरूख

किस्मत में केवल शाहरूख

सुलतान के लिए सबसे पहला नाम अगर किसी का उड़ा था तो वो था सलमान दीपिका। काफी समय तक ये दोनों नाम उड़ते रहे जब तक दीपिका ने खुद नहीं कह दिया कि उन्हें सुलतान कभी ऑफर ही नहीं हुई थी। वहीं कुछ फैन्स की मानें तो दीपिका पादुकोण केवल शाहरूख खान के साथ ही परफेक्ट लग पाती हैं।

एक साथ पर दूर

एक साथ पर दूर

अब शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण, एक साथ आदित्य चोपड़ा की सिद्धार्थ आनंद फिल्म पठान में नज़र आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान भी अपने टाईगर अवतार में एक कैमियो करते नज़र आएंगे। लेकिन एक बार फिर एक ही फिल्म में होते हुए भी सलमान खान और दीपिका पादुकोण परदे पर एक साथ नज़र नहीं आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X