दीपिका बोलीं कैटरीना को सावधान रहना चाहिए, मीडिया बेकसूर
पिछले दिनों कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की एक साथ लीक हुईं तस्वीरों को लेकर काफी सारी खबरें बनीं और काफी समय तक ये तस्वीरें सुर्खियां बटोरती रहीं। बाद में कैटरीना कैफ ने इन तस्वीरों को लीक करने को लेकर कैटरीना कैफ मीडिया से नाराज हो गयीं और उन्होंने मीडिया को एक ओपेन लैटर भी लिखकर भेजा। लेकिन दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण ने इस मामले पर मीडिया का साथ देते हुए कहा कि ये तो मीडिया का काम ही है ऐसे में कैटरीना कैफ को एक स्टार होने के नाते खुद सावधान रहना चाहिए। दीपिका ने तो यहां तक कहा कि उनके साथ तो कभी ऐसा नहीं हुआ।
दीपिका पादुकोण ने ये सब कहा अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के लिए हो रहे इंटरव्यू के दौरान। दीपिका पादुकोण ने ये भी कहा कि हम लोग पब्लिक फीगर हैं और हमसे जुड़ी हर छोटी से छोटी बात को जानने के लिए लोग बेताब होते हैं। ऐसे में कैटरीना के साथ जो कुछ भी हुआ उसे उन्हें अच्छे रुप में लेना चाहिए इसपर ऐसे रिएक्ट नहीं करना चाहिए। ये सब तो बहुत ही नॉर्मल बात है। हमें खुद ही सावधान रहना चाहिए। दीपिका के शब्दों में भगवान का लाख लाख शुक्र है कि मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। अगर मैं एक सेलिब्रिटी हूं और मेरे साथ ऐसा कुछ होता है तो मैं दूसरों को दोषी ठहराने के बजाय कोशिश करुंगी कि खुद थोड़ा सावधान हो जाउं।
कुल मिलाकर दीपिका को कैटरीना का ये बर्ताव बिल्कुल पसंद नहीं आया। दीपिका का साफ कहना है कि हम सब सेलब्रिटी हैं और हमें अपने साथ होने वाली बातों का खुद ही ध्यान रखना चाहिए। आइये जानते हैं कि कैटरीना के साथ ऐसा क्या हुआ जिसपर दीपिका ने इस तरह से उनके बारे में बात की।


Click it and Unblock the Notifications











