दीपिका पादुकोण ने महाभारत को लेकर किया बड़ा खुलासा- कृष्ण का रोल नहीं निभाएंगे ऋतिक रोशन!
फिल्म महाभारत को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है और इसमें सबसे पहले दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया था कि वो फिल्म में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली है। इसके बाद पता चला था कि फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन की एंट्री हो चुकी है और वो श्रीकृष्ण के किरदार में धमाका करते हुए नजर आएंगे। अब दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के लेकर काफी खुस क्लियर कर दिया है। ऋतिक रोशन के कृष्ण बनने के सवाल पर उन्होने कहा कि..
ये बात पूरी तरह से अफवाह है और ऐसा कुछ नहीं है। अभी तो फिल्म की स्क्रिप्ट पर ही काम चल रहा है और किसी भी तरह का स्टारकास्ट अभी फाइनल नहीं हैं। उन्होने कहा कि जैसे सब फाइनल होता है तो एक अच्छे डायरेक्टर की तलाश भी रहेगी।

बता दें कि दीपिका पादुकोण छपाक का प्रमोशन कर रही हैं और इस दौरान प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान उन्होने ये सारी बातें कहीं थीं। अब इतना तो तय हो चुका है कि महाभारत में ऋतिक रोशन का कृष्ण बनकर आने वाली खबर एक दम अफवाह है।


Click it and Unblock the Notifications