Confirmed- दीपिका हैं बॉलीवुड की नंबर वन हिरोइन
दीपिका पादुकोण की इस साल रिलीज हुई तीसरी फिल्म 100 क्लब में शामिल हो चुकी है। चेन्नई एक्सप्रेस की रिकॉर्डतोड़ सफलता ने दीपिका को बॉलीवुड की नंबर वन हिरोइन बना दिया है। इससे पहले इसी साल रिलीज हुई दो फिल्मों रेस 2 और ये जवानी है दीवानी ने भी 100 करोड़ की कमाई की है। तो कुल मिलाकर ये तो कंफर्म हो गया है कि दीपिका पादुकोण ही इस साल की नं वन हिरोइन हैं। लेकिन जहां तक बात है दीपिका पादुकोण की तो उन्हें लगता है कि ये सफलता सापेक्षिक है। उन्हें इन नंबर गेम में कोई विश्वास नहीं है। उनका कहना है कि उन्हें सिर्फ इस बात से मतलब है कि वो कितना मेहनत कर रही हैं और उन्हें उनकी मेहनत का फल मिल रहा है कि नहीं।
दीपिका पादुकोण की इस साल सबसे पहले रेस 2 फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद दीपिका और रणबीर कपूर की ये जवानी है दीवानी फिल्म रिलीज हुई। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल किया और साथ ही 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री की। इन दोनों फिल्मों की अपार सफलता के बाद दीपिका की तीसरी फिल्म रिलीज हुई चेन्नई एक्सप्रेस जो कि मात्र तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर गयी। अब दीपिका के सामने और कोई हिरोइन नज़र ही नहीं आ रही है। दीपिका ही दीपिका छायी हुई हैं हर तरफ।
दीपिका पादुकोण का कहना है कि उनकी फिल्मों की सफलता सापेक्षिक है। उन्होंने सफलता के लिए अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों में काफी समझौते किये हैं। और उन्हें जो सफलता मिल रही है वो सब उनकी मेहनत का ही नतीजा है। दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के बारे में भी बात करते हुए कहा कि शाहरुख खान आज भी वैस ही हैं जैसे कि वो ओम शांति ओम के समय थे। वो आज भी उतने ही केयरिंग हैं जितने तब थे। दीपिका ने ये भी कहा कि अगर आज उनका समय है तो ये उनकी फिल्मों पर ही निर्भर करता है। सफलता पाना तो मुश्किल है ही लेकिन सफलता को बनाए रखना और भी ज्यादा मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications












