सलमान संग दीपिका की जोड़ी नहीं जमेगी- फैंस रिएक्शन!
दीपिका तो सलमान के साथ काम करने को लेकर काफी खुश और उत्साहित भी हैं लेकिन फैंस का ऐसा सोचना है कि सलमान और दीपिका की जोड़ी स्क्रीन पर कुछ खास नहीं नज़र आएगी। लोगों ने इस खबर पर कमेंट करते हुए कहा है कि दीपिका और शाहरुख की कैमिस्ट्री काफी मिलती जुलती है लेकिन दीपिका के साथ सलमान की जोजड़ी इतनी अच्छी नहीं लगेगी। हालांकि ये बात अलग है कि दीपिका आजकल एक्टर्स के लिए मासकॉट बन गयी हैं। दीपिका अगर फिल्म में हैं तो उस फिल्म के हिट होने के चांसेस काफी बढ़ जाते हैं क्योंकि दीपिका के फैंस की संख्या काफी ज्यादा है।
साथ ही सलमान खान की भी इतनी फैन फॉलोइंग है कि उनकी फिल्म भी हिट तो होती ही हैं। अब ये देखना है कि क्या सलमान और दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड की नयी हिट जोड़ी बन पाएगी। वैसे अभी तक तो उनके फैन्स दोनों को साथ में इमेजिन नहीं कर पा रहे हैं लेकिन हो सकता है कि दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों की राय बदल जाए। क्योंकि अक्सर लोग जिनके बारे में नहीं सोचते वो जोड़ियां भी बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती हैं। उम्मीद है कि सलमान और दीपिका की जोड़ी भी हिट होगी।


Click it and Unblock the Notifications
