दीपिका पादुकोण अब बड़ी और मैच्योर हो गयी हैं!
दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की नंबर वन हिरोइन बनकर सामने आई हैं। दीपिका पादुकोण ने इस साल एक के बाद एक हिट फिल्में दी हैं। शुरुआत हुई सैफ अली खान की रेस 2 से और उसके बाद लाइन से ये जवानी है दीवानी और फिर चेन्नई एक्सप्रेस फिल्मों के जरिये दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड की लगभग सभी एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन जब दीपिका पादुकोण से इस बारे में पूछा जाता है तो वो सिर्फ एक ही जवाब देती हैं कि उनकी ये सफलता उनकी फिल्मों पर निर्भर करती है। दीपिका पादुकोण का ये भी कहना है कि इस सफलता के लिए उन्होंने अपने जीवन में कई सारे बलिदान दिये हैं और तब जाकर उन्हें आज ये सब कुछ मिल रहा है।
दीपिका पादुकोण को लेकर शाहरुख खान भी काफी खुश हैं। शाहरुख खान से जब पूछा गया कि ओम शांति ओम की दीपिका पादकुोण और चेन्नई एक्सप्रेस की दीपिका के बारे में आपका क्या कहना है तो इसपर शाहरुख खान ने कहा कि दीपिका पादुकोण अब बड़ी हो गयी हैं और पहले से भी बेहतरीन एक्ट्रेस बन गयी हैं। शाहरुख खान ने ये भी कहा कि दीपिका पादकुोण के साथ काम करने का वो पिछले 6 सालों से इंतजार कर रहे थे लेकिन उन्हें इस तरह की फिल्म स्क्रिप्ट नहीं मिली जिसमें दीपिका के साथ उनकी जोड़ी जमे। इसलिए वो इतने सालों तक दीपिका के साथ काम नहीं कर पाए।
वहीं दीपिका पादुकोण का कहना है कि शाहरुख खान आज भी वैसे ही हैं जैसे कि छ साल पहले ओम शांति ओम के दौरान थे। दीपिका पादुकोण ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि शाहरुख खान आज भी उनकी उतनी ही केयर करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











