दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को कहा 'Daddy'- फिर होने लगी प्रेगनेंसी की चर्चा!
Recommended Video
अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बात की जाए तो दोनो किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है। लेकिन इस समय जिस बात को लेकर दोनो चर्चा में हैं और वो आपको चौका देगी। दरअसल कुछ समय से दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी को लेकर खबर आ रही थी लेकिन दीपिका ने छपाक और 83 साइन करके सबका मुंह बंद कर दिया था। लेकिन इस बार फिर कुछ ऐसा हुआ है कि अफवाहों का बाजार गर्म है।
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में रणवीर सिंह के चैट शो के दौरान इंस्टाग्राम पर 'हाय डैडी' लिखकर कमेंट कर दिया है। फिर क्या था ये कमेंट तेजी से वायरल होना शुरु हो गया और लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण के इस कमेंट के पीछे कोई सच्चाई है या फिर ये सब सिर्फ मस्ती में किया गया है..ये तो दीपिका पादुकोण ही जानती होंगी। फिलहाल दीपिका छपाक और 83 को लेकर चर्चा में है।
83 की बात करें तो दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी की भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली हैं तो वहीं रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगें।
इसके अलावा छपाक की बात करें तो दीपिका पादुकोण एक एसिड अटैक पीड़ित महिला के रोल मे नजर आएंगी जो कि रियल लाइफ से लिया गया है। इस समय दोनो को लेकर सोनाक्षी काफी ज्यादा मेहनत कर रहीं हैं और रणवीर भी चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications