दीपिका ने फोटोग्राफर को छेड़ा, कहा आजा बैठ जा, वीडियो हुआ वायरल
दीपिका पादुकोण उन चंद सुपरस्टार्स में से हैं जिन्हें आराम से मीडिया को डील करना आता है। वो अपनी बात भी इस तरह से रखती है कि सामने वाले को बात समझ भी आ जाए लेकिन किसी को बुरा भी ना लगे। हाल ही में दीपिका एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थी और फोटोग्राफरों ने उनकी तस्वीरें निकालना शुरू किया।
लेकिन एक फोटोग्राफर उनके साथ साथ उनकी गाड़ी तक पहुंच गया। लेकिन दीपिका ने बिना झुंझलाए, फोटोग्राफर को छेड़ा और ताना मारते हुए गाड़ी की तरफ इशारा किया और कहा कि आजा बैठ जा। तब से ये वीडियो तेज़ी से वायरल है।
View this post on Instagram#deepikapadukone invites us for a drive ❤❤❤❤😍. #airportdiaries #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बॉलीवुड में ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जो मीडिया के काम का प्रेशर समझते हैं और उन्हें अपनी दिक्कतें भी अपनी तरीके से समझाने की कोशिश करते हैं। दीपिका के अलावा कई और ऐसे स्टार्स हैं जो इसी तरह हंसते हुए अपने sense of humor का इस्तेमाल करते हुए अपनी बात पहुंचा देते हैं।

वैसे मीडिया और दीपिका का रिश्ता तो हमेशा से ही काफी मज़ाकिया रहा है। मीडिया ने शादी होते ही दीपिका को भाभीजी बुलाना शुरू कर दिया था और जब भी ऐसा होता, दीपिका फूट फूट कर हंस पड़ती थीं।
रही बात दीपिका के बिंदास डायलॉग्स की तो उनके ऑनस्क्रीन डायलॉग्स भी इतने ही बिंदास होते हैं। याद नहीं हैं तो हम आपको याद दिला देते हैं


Click it and Unblock the Notifications