दीपिका, सारा, रकुल और श्रद्धा का बयान, हमने सिगरेट तक नहीं पी- NCB अधिकारी का खुलासा!
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स ऐंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस मामले की जांच करना शुरू किया। जिसके बाद दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया में दिये रिपोर्ट के अनुसार एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा है कि बॉलीवुड की चारों अभिनेत्रियों ने कहा है कि वह सिगरेट नहीं पीती हैं। वहीं दूसरी तरफ वॉट्सऐप चैट में हाथ से रोल की गई सिगरेट को लेकर बातचीत थीं। इसके अलावा एनसीबी की ओर से ये भी कहा गया है कि इन अभिनेत्रियों ने सुशांत के ड्रग्स लेने पर कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं हैं।
बता दें एनसीबी ने चारों एक्ट्रेस का बयान इस मामले में दर्ज कर लिया है। ड्रग्स मामले में कुछ चैट्स के सामने आने के बाद दीपिका, सारा, रकुल और श्रद्धा को केंद्रीय जांच एजेंसी ने समन जारी किया था। हालांकि अभी तक ऑफिशियल जानकारी इस मामले में एनसीबी की ओर से जारी नहीं की गई है।
कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी सामने आया कि एनसीबी ने इन सभी एक्ट्रेस के फोन जब्त कर लिए हैं। वहीं ये भी कहा गया कि एक्ट्रेसेज को अब दोबारा समन नहीं भेजा जाएगा। अब सभी की नजर एनसीबी के औपचारिक बयान पर है ताकि पूरी डिटेल सामने आ सके।


Click it and Unblock the Notifications