'मैं कैटरीना कैफ को नहीं जानती..' Deepika Padukone के इस वीडियो से मचा बवाल, भड़क गए लोग!

deepika padukone katrina kaif

Deepika Padukone Katrina Kaif Video- दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को इंडस्ट्री की दो सबसे बड़ी अभिनेत्रियां माना जाता है। इन फैन फॉलोविंग शानदार है और कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को कुछ खास पसंद नहीं करती हैं।

हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा कभी नहीं हुआ है। लेकिन इस वक्त दीपिका पादुकोण का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में दीपिका पादुकोण ने कैटरीना कैफ को लेकर कहा था कि वो कैटरीना को नहीं जानती हैं। अब वीडियो फिर से सामने आया है और इस दौरान दीपिका पादुकोण के साथ सोनम कपूर भी नजर आ रही हैं।

करण जौहर ने पूछा था सवाल

वीडियो में कॉफी विद करण का है। करण जौहर ने सवाल पूछा, ''क्या आप कैटरीना कैफ को पसंद करती हैं?'' इस पर दीपिका पादुकोण चुप हो गई और सोनम कपूर की तरफ देखकर हंसने लगीँ। दीपिका ने जवाब दिया, ''मैं उनको नहीं जानती हूं अच्छे से कि मैं उनको पसंद करूं या नापसंद करूं।'' करण- ''अगर आप कैटरीना का देखेंगी तो उनको विश करने जाएंगी?'' दीपिका- ''हां बिल्कुल क्योंकि वो मेरी सीनियर हैं।''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

अब इस थ्रौबैक वीडियो को लेकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''कैटरीना इन दोनों से बेहतर एक्टर हैं।'' एक ने लिखा, ''सोनम से कहो शांत रहे।'' एक ने लिखा, ''कैटरीना उन सभी से अधिक समझदार और ईमानदार हैं।'' एक ने लिखा, ''वह कैटरीना से बहुत जलती है।'' एक ने लिखा, ''कैटरीना क्लास एक्ट, तुम्हें उससे कुछ सीखना चाहिए।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। आप भी देखिए वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: deepika padukone katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X