दीपिका ने कहा रणबीर को ब्रश करना नहीं पसंद!
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी और इनकी दोस्ती आजकल लोगों की नजरों में चढ़ी हुई है। और अगर लोग कोशिश करके भी इनके बारे ना बात करना चाहें तो भी ये जोड़ी किसी ना किसी मौके पर एक साथ आकर और एक दूसरे के बारे में कुछ बातें बता देतें हैं कि लोग फिर से दोनों के बारे में बातें करनी शुरु कर देते हैं। रणबीर कपूर औऱ दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी के प्रमोशन को लेकर आजकल काफी सारे इवेंट्स हो रहे हैं। हर एक इवेंट के दौरान रणबीर और दीपिका को ही फिल्म की यूएसपी बनाकर लोगों के सामने पेश कर दिया जाता है और दोनों से एक ही सवाल घुमफिरकर पूछ लिया जाता है। उनके रिलेशन को लेकर।
हाल ही में ये जवानी है दीवानी फिल्म के साथ जुड़े ब्रांड क्लोज अप टूथपेस्ट ने एक इवेंट किया जिसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने हिस्सा लिया था। इस इवेंट के दौरान क्लोज अपने एक नया ये जवानी है दीवानी का स्पेशल पैक निकाला है। जिसके साथ रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का ऑटोग्राफ किया हुआ एक फ्रैंडशिप बैंड भी लोगों को मिलेगा। ये इवेंट मुंबई के ताज लैंड्स में शुक्रवार 17 मई को शाम 4 बजे हुआ। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने इवेंट के दौरान एक मीडिया के सवालों के जवाब के साथ कई ऐसी बातें भी शेयर कीं जिनसे ये साफ जाहिर हुआ कि रणबीर दीपिका एक दूसरे के कितने करीब हैं।
दीपका पादुकोण ने बताया कि रणबीर कपूर को ब्रश करना बिल्कुल नहीं पसंद है। दीपिका ने साथ ही रणबीर कपूर और अपनी फिल्म ये जवानी है दीवानी को लेकर भी कई बातें की और लोगों को फिल्म की कहानी के बारे में भी बताया। आइये जानते हैं इस इवेंट के दौरान रणबीर दीपिका की जवानी कितनी दीवानी हुई।


Click it and Unblock the Notifications











