दीपिका-रणवीर की शादी में अनीशा पादुकोण बनी असली 'लड़कीवाले', कर डाला ये अनोखा काम

Recommended Video

Deepika - Ranveer Wedding : Anisha Padukone did This unbelievable thing; check out here| FilmiBeat

दीपिका और रणवीर की शादी के बीच एक ऐसी खबर आ रही है जो कि सोशल मीडिया पर फैल गई है और ये है दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण। दरअसल उन्होने शादी के पहले ही ट्विटर पर इस बात का ऐलान कर दिया कि वो पूरी तैयारी के साथ जीजा जी यानि रणवीर सिंह का स्वागत करने वालीं है। बता दें कि अनीशा पादुकोण ने अपने ट्विटर एकाउंट का नाम बदलकर लड़कीवाले कर दिया है जो कि खबरों में छाया हुआ है।

अक्सर तो यही देखा जाता है कि जिसकी शादी होती है वो शादी के अपना नाम बदलकर अपने पार्टनर का सरनेम रख लेता है लेकिन यहां तो अनीशा पादुकोण ने अपना नाम बदलकर सबको चौंका दिया है।

deepika padukone, ranveer singh, ranveer deepika wedding, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रणवीर दीपिका की शादी

खैर इससे ये साबित होता है कि वो अपनी दीदी से कितना प्यार करती हैं और शादी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बता दें कि आज यानि 14 नवंबर को दोनों कोंकण रीति रिवाज़ के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे जिसके बाद, 15 को भव्य तरीके से सिंधी शादी होगी।

इस शादी में रणवीर सिंह घोड़ी पर ना बैठकर, प्लेन से आने वाले हैं। कल से इनके मेंहदी और संगीत जैसे कार्यक्रमों की खबरें सामने आ रहीं है जो कि लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनो की शादी इटली में हो रही है और इसके लिए काफी शानदार विला बुक किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X