..................... दीपिका पादुकोण ने शेयर की कॉलेज की तस्वीर | deepika padukone's shares a throwback picture and wins the internet - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण ने शेयर की पुराने दिनों की एक तस्वीर, अब तक लाखों लोगों ने देखी

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने कॉलेज के दिनों की एक तस्वीर शेयर की और ये तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है। तस्वीर में दीपिका किसी कॉलेज ट्रिप में बस में बैठी नज़र आ रही हैं। उनके साथ उनके और भी साथी हैं।

दीपिका ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - लोग कहते हैं कि हमेशा अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ो और पीछे जो बीच गया उसके बारे में मत सोचो। लेकिन कभी कभी पीछे देखना ज़रूरी होता है।

deepika-padukone-s-shares-a-throwback-picture-and-wins-the-internet

दीपिका ने आगे लिखा - कभी कभी आपको पीछे मुड़कर देखना चाहिए जिससे कि याद रहे कि आपकी जड़ें कहां हैं और आप कहां से आते हैं। अब दीपिका की ये बात वाकई आपका दिल जीत लेगी।

वैसे दीपिका अकसर अपने बचपन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने कुछ महीनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपने पहले प्रिंट एड की ये तस्वीर शेयर की थी।

दीपिका अब काफी बदल चुकी हैं। उनके मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरें देखकर तो आप भी उन्हें नहीं पहचान पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X