Poster- छपाक से नया पोस्टर रिलीज- दीपिका पादुकोण बोलीं 'अब खुश हूं तो हूं'
दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी की फिल्म छपाक को लेकर काफी चर्चा है और फिल्म का लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म में एक एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। लेकिन इसके पहले फिल्म से एक और शानदार पोस्टर रिलीज हुआ है। दीपिका पादुकोण इस पोस्टर में काफी खुश नजर आ रही हैं।
बता दें कि दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को लेकर लोगों का मानना है कि ये काफी शानदार फिल्म होगी और लोगों को काफी प्रभावित करेगी। हालांकि इस फिल्म के ट्रेलर ने तो पहले ही लोगों को काफी प्रभावित किया है।

दीपिका पादुकोण ने पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है कि.. अब वो खुश है तो है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी भी काफी दमदार भूमिका निभाते नजर आएंगे। इससे पहले, फ़िल्म से जारी की गई वीडियो 'अब लडना है' ने भी दर्शकों को प्रभावित किया था।
मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और केए प्रोडक्शंस व फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फ़िल्म "छपाक" 10 जनवरी 2020 में रिलीज के लिए तैयार है। साथ ही, फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है।


Click it and Unblock the Notifications