..................... Deepika Padukone's mother to host a grand pre-wedding puja for Ranveer Singh's family in Bangalore - Hindi Filmibeat

जल्दी होगी शादी, मिल गया सुबूत, दीपिका की मां ने रणवीर सिंह के परिवार के लिए की पूजा

By Salman

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इस समय सबके लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में खबरें आ रही थी कि दीपिका और रणवीर काफी जल्दी शादी के बंधन में बंध जाएँगे और वो दोनो इटली जाकर शादी रचाएंगे। हाल ही में एक पोर्टल के द्वारा ये दावा किया गया है कि दीपिका पादुकोण की मां उज्जला पादुकोण ने इस शादी के पहले रणवीर के परिवार के लिए पूजा रखी है। ये भी पता चल रहा है कि प्रीवेडिंग पूजा है और इसको नंदी पूजा के नाम से भी बुलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि काफी समय से एक दूसरे साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में चल रणवीर और दीपिका काफी समय साथ में ही गुजारते है और खुलेआम अपने प्यार को स्वीकार करते है।

deepika padukone, ranveer singh, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह

खबर आई थी कि दोनो की शादी इसी साल में नवंबर तक हो जाएगी जिसके आसार दिखने शुरे हो चुके है। इस पूजा से इस बारे में बातें जरूर शुरु हो जाएंगी।

इसके पहले कई बार इन दोनो से शादी के बारे में पूछा गया था पर किसी ने भी खुलकर इस बारे में बात नहीं की थी कि वो कब शादी कर रहे है..हालांकि अब इस बात से पर्दा उठ रहा है।

हाल ही में दोनो साथ में छुट्टियां मनाते हुए नजर आए थे जब एक फैन ने दोनो को कैमरे में कैद किया और दोनो का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था।

इस समय ना सिर्फ दीपिका पादुकोण बल्कि प्रियंका चोपड़ा की शादी की भी बात लगातार हो रही है। ये सिलसिला अनुष्का और विराट की शादी से शुरु हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X