बॉलीवुड ड्रग्स केस: दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा के घर NCB का छापा, बरामद हुई ड्रग्स
काफी समय से बॉलीवुड ड्रग्स केस को लेकर कोई अपडेट नहीं था लेकिन मंगलवार को अचानक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर छापा मारा जहां से ड्रग्स बरामद हुए हैं। इसके बाद एक बार फिर करिश्मा को पूछताछ के लिए NCB का समन जारी हो गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी करिश्मा और दीपिका की 2017 की एक चैट लीक हुई थी जहां दोनों हैश और वीड की बातें कर रही थीं जिसके बाद दोनों को ही ड्रग्स मामले में पूछताछ का समन जारी किया गया था।

अब करिश्मा से एक बार फिर बॉलीवुड के ड्रग्स केस को लेकर पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में इस केस में NCB ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के भाई को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में लगातार लिंक ढूंढकर लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications