Just In
- 44 min ago
Dabangg 3 : किच्चा सुदीप-सलमान के साथ मेरे करियर का सबसे लंबा खतरनाक क्लाइमेक्स
- 1 hr ago
विराट कोहली की पर्ची फाड़ बैटिंग देख अमिताभ बच्चन बन गए एंथोनी- विराट भी नहीं रोक पाए हंसी
- 1 hr ago
सलमान खान की चमची कहने पर भड़का सोनाक्षी सिन्हा का गुस्सा, कहा- हां हूं मैं,क्या करना है
- 2 hrs ago
सलमान खान से कार्तिक आर्यन ने छीन ली ये बड़ी फिल्म? सूरज बड़जात्या के बेटे का धमाकेदार डेब्यू!
Don't Miss!
- News
बुलंदशहर: 14 साल की किशोरी को बंधक बनाकर तीन युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल
- Technology
Xiaomi Super Sale 2019: 12 दिसंबर तक शाओमी के सभी स्पेशल स्मार्टफोन पर भारी छूट
- Sports
इस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 167 गेंद में ठोंक डाले 585 रन, लगाये 55 चौके और 52 छक्के
- Finance
मारुति की इन कारों पर बंपर डिस्काउंट, जानें कीमत
- Automobiles
भारत पेट्रोलियम ने नोएडा में शुरू की डीजल की डोर-स्टेप डिलीवरी, ऑनलाइन बुक करें ऑर्डर
- Lifestyle
ग्रीन टी के ये 5 इस्तेमाल सेहत संग दमकाएंगे आपका रूप भी
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
- Education
IIT दिल्ली में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 50 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
दीपिका पादुकोण की द्रौपदी - ये रही फिल्म की शानदार डीटेल्स
दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गई हैं जो महाभारत पर आधारित है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण द्रौपदी का किरदार निभाती नज़र आएंगी। दीपिका इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं।
अब ज़ाहिर सी बात है कि दीपिका इस फिल्म में इतनी मेहनत करेंगी तो वो मुख्य किरदार में होंगी। दरअसल, ये महाभारत, द्रौपदी के परिप्रेक्ष्य में बनाई जाएगी। यानि कि पूरी कहानी, द्रौपदी के इर्द गिर्द घूमेगी।
अब खबर है कि ये फिल्म, चित्रा बनर्जी दिवाकरूणी कि अंग्रेज़ी किताब Palace of Illusions पर आधारित है। ये किताब द्रौपदी को मद्देनज़र रखते हुए महाभारत की कहानी बताती है और अब ये किताब फिल्म में तब्दील होने जा रही है।
इसी फिल्म की नायिका होंगी दीपिका पादुकोण। गौरतलब है कि चित्रा की ये किताब बेस्टसेलर में से एक है और इसकी कहानी बेहद दिलचस्प है। दीपिका की ये द्रौपदी फिल्म, दीवाली 2021 में रिलीज़ के लिए तैयार की जा रही है।
फिल्म में दीपिका पादुकोण पांचाल राज्य की राजकुमारी की भूमिका में दिखाई देंगी। हम आपको याद दिलाते हैं, बॉलीवुड की कुछ बेहद खूबसूरत महारानियां -

अनारकली - मुग़ले आज़म
अगर सबसे खूबसूरत राजकुमारियों की बात हो तो सबसे हटके नाम आता है मधुबाला। जो कि राजकुमारी ना होते हुए भी मुग़ल सल्तनत की सबसे यादगार पात्र बनकर रह गई। और इस किरदार को मधुबाला ने बखूबी निभाया था।

काशीबाई - बाजीराव मस्तानी
प्रियंका चोपड़ा का काशीबाई का किरदार, बाजीराव रणवीर सिंह और मस्तानी दीपिका पादुकोण पर भारी पड़ा था। छोटे से किरदार में प्रियंका चोपड़ा ने ऐसी जान फूंकी थी कि लोग उन्हें पेशावानी के किरदार में देखते ही रह गए थे।

कौरवाकी - असोका
करीना कपूर का ये किरदार लोगों को आज तक याद है। भले ही फिल्म ना चली हो लेकिन सम्राट अशोक की प्रेमिका के रूप में उनका ये किरदार सराहनीय कोशिश थी।

मस्तानी - बाजीराव मस्तानी
अब ये तो तय हो चुका है कि दीपिका पादुकोण का कोई सानी नहीं है। अगर वो स्क्रीन पर हैं तो आपकी नज़रें उनसे नहीं हटेगी।

जोधाबाई - जोधा अकबर
ऋतिक रोशन को अगर कोई खूबसूरती में टक्कर दे सकता है तो वो ऐश्वर्या ही हो सकती थीं और उन्होंने जोधाबाई के किरदार में ये साबित कर दिया था। मुश्किल तब होती थी जब वो और ऋतिक रोशन एक साथ स्क्रीन पर होते थे।

रज़िया सुलतान
हेमा मालिनी भी रज़िया सुलतान नाम की फिल्म कर चुकी हैं। रज़िया दिल्ली सल्तनत की इकलौती महिला थी जो गद्दी पर बैठी थी। और इसे इसकी सज़ा भी भुगतनी पड़ी थी।

अवंतिका - बाहुबली
राजकुमारियों की बात हो और बाहुबली का ज़िक्र ना हो ये तो नाइंसाफी होगी। तमन्ना ने लड़ाकू राजकुमारी के रूप में फिल्म में अपनी छाप छोड़ी थी।

देवसेना - बाहुबली
राजकुमारियों की बात हो और देवसेना की बात ना हो, ये भी बॉलीवुड के इतिहास में कभी नहीं हो पाएगा। अनुष्का शेट्टी के इस रोल को सुनहरे अक्षर से दर्ज कर देना चाहिए।

वीर
वीर नाम की इस फिल्म में ज़रीन खान ने भी एक राजकुमारी की भूमिका निभाई थी।

पद्मावती
दीपिका पादुकोण, पद्मावत में रानी पद्मावती का किरदार निभा चुकी हैं।