दीपिका पादुकोण की द्रौपदी - ये रही फिल्म की शानदार डीटेल्स
दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गई हैं जो महाभारत पर आधारित है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण द्रौपदी का किरदार निभाती नज़र आएंगी। दीपिका इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं।
अब ज़ाहिर सी बात है कि दीपिका इस फिल्म में इतनी मेहनत करेंगी तो वो मुख्य किरदार में होंगी। दरअसल, ये महाभारत, द्रौपदी के परिप्रेक्ष्य में बनाई जाएगी। यानि कि पूरी कहानी, द्रौपदी के इर्द गिर्द घूमेगी।

अब खबर है कि ये फिल्म, चित्रा बनर्जी दिवाकरूणी कि अंग्रेज़ी किताब Palace of Illusions पर आधारित है। ये किताब द्रौपदी को मद्देनज़र रखते हुए महाभारत की कहानी बताती है और अब ये किताब फिल्म में तब्दील होने जा रही है।
इसी फिल्म की नायिका होंगी दीपिका पादुकोण। गौरतलब है कि चित्रा की ये किताब बेस्टसेलर में से एक है और इसकी कहानी बेहद दिलचस्प है। दीपिका की ये द्रौपदी फिल्म, दीवाली 2021 में रिलीज़ के लिए तैयार की जा रही है।
फिल्म में दीपिका पादुकोण पांचाल राज्य की राजकुमारी की भूमिका में दिखाई देंगी। हम आपको याद दिलाते हैं, बॉलीवुड की कुछ बेहद खूबसूरत महारानियां -


Click it and Unblock the Notifications











