Viral Video- दीपिका पादुकोण की हमशक्ल ने Besharam Rang पर किया डांस, लोग बोले- खाती पीती घर..

नशा चढ़ा जो शरीफी का उतार फेंका है, बेशरम रंग कहां देखा दुनिया वालों नें... पठान के इस गाने ने रिलीज होकर जो धमाका किया है वो किसी से छिपा नहीं है। वो अलग बात कि इस पर खुलकर राजनीति हुई और दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को हिंदू धर्म और आस्था से जोड़कर ट्रोल किया गया है। लेकिन इस बीच पता ही नहीं चला है कि ये गाना कब चार्टबस्टर हो गया और लोग इसपर अपने अपने रील्स बनाकर साझा करने लगे।
ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त वायरल रहा है जिसमें दीपिका पादुकोण की हमशक्ल को डांस करते हुए देखा जा रहा है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग दंग रह गए और लगातार इस महिला को ट्रोल कर रहे हैं।
अगर आप अचानक नजर डालते हैं तो आपको ये लड़की दीपिका की तरह ही लगेगी। हालांकि लोगों ने इनको जमकर ट्रोल किया और कहा, ''ये खाती पीती घर की दीपिका है।''
इसके एक कारण ये भी है कि ये लड़की कुछ फैट है जबकि दीपिका पादुकोण काफी स्लिम ट्रिम हैं। इस वीडियो को Dr Gill नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। हालांकि फैंस इसपर कुछ अच्छे कमेंट्स भी कर रहे हैं।
पठान को लेकर चर्चा
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हो रही है और इसको लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा धमाका करेगी।
बेशरम रंग और विवाद की बात करें तो इसको लेकर आज भी प्रदर्शन हो रहे हैं और लोग विरोध कर रहे हैं। जबकि कुछ का कहना है कि फिल्म शानदार होगी।


Click it and Unblock the Notifications











