95 वर्ष की उम्र में दीपिका पादुकोण के नाना का देहांत
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने नाना के देहांत से काफी दुखी हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने नाना के देहांत से काफी दुखी हैं। दीपिका के नाना जयंत करकाल का देहांत इस 30 जनवरी को हुआ। उनकी उम्र 95 साल की थी। बता दें कि दीपिका अपने नाना के काफी करीब थीं। अचानक से उनके देहांत की खबर आना दीपिका के लिए काफी दुख की बात है।

आपको बता दें कि जिस समय उनके नाना का देहांत हुआ उस समय दीपिका फिल्म पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त थीं। अब दीपिका जल्द ही अपनी शूटिंग से ब्रेक लेगी और इस दुख की घड़ी में अपने परिवार का साथ देंगी।
बहरहाल, आपको बताते चलें कि दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती की शूटिंग में पूरी तरह से जुटी हुई हैं। ये फिल्म राजस्थान के जयपुर के जयगढ़ किले में चल रही संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा है फिल्म है।
टाइगर के फैन्स के लिए गुड न्यूज़..जल्द शुरू होगी इस ब्लॉकबस्टर सीक्वल की शूटिंग
पिछले ही दिनों जयपुर में चल रही इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर पर संजय लीला भंसाली पर करणी सेना के सदस्यों ने हमला कर दिया था। उनका कहना था इस फिल्म में रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के बीच प्रेम प्रसंग को शूट किया जा रहा है जिसे लेकर उन्हें आपत्ति है।


Click it and Unblock the Notifications