Project K से दीपिका पादुकोण के फर्स्ट पोस्टर ने किया धमाका, फैंस बोले- हॉलीवुड वाला अंदाज

deepika padukone, project k

आज दीपिका पादुकोण का जन्मदिन है और इस मौके पर अभिनेत्री की एक फिल्म 'प्रोजेक्ट के' से ब़ड़ा धमाका हुआ है और उनका फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जी हां, जैसे ही दीपिका पादुकोण का ये पहला पोस्टर रिलीज किया गया उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि दीपिका पादुकोण का चेहरा इसमें नजर नहीं आ रहा है लेकिन उनकी पर्सनालिटी शानदार है। मेकर्स ने दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए ये जन्मदिन पर गिफ्ट दिया है।

उन्होने पोस्टर के साथ लिखा, ''हम हमारी दीपिका पादुकोण को जन्मदिन पर विश कर रहे हैं।'' एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, हॉलीवुड रेंज। इसके अलावा एक ने लिखा, ''बहुत ही शानदार लुक'',

जबकि एक कहना था, ''दमदार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोँण।'' गौरतलब है कि 'प्रोजेक्ट-के' की अनाउंसमेंट के बाद से ही दीपिका पादुकोण के फैंस उनकी इस फिल्म की एक झलक पाने के लिए बेकरार थे।

इस फिल्म का वीडियो जारी करके फिल्ममेकर्स ने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। 'प्रोजेक्ट-के' में दीपिका पादुकोण के अपोजिट प्रभास नजर आएंगे जिनके फर्स्ट लुक को लेकर अभी फैंस को इंतजार है। ऐसा पहली बार है कि प्रभास और दीपिका किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहें हैं।

इन दोनों के अलावा इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में नजर आएंगे। आपको बता दैं कि यह प्रोजेक्ट प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज का अबतक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है।

सूत्रों की मानें तो निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म लगभग 500 करोड़ रुपये में बनकर तैयार होगी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस कैसी साबित होती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। प्रभास भी काफी समय से किसी बड़ी हिट की तलाश कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण की बात करें तो इस वक्त वो फिल्म पठान को लेकर भी बिजी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X