#Leaked: अगली फिल्म की शूटिंग शुरू और लीक हुई दीपिका की ये तस्वीरें!

दीपिका पादुकोण अपनी हॉलीवुड फिल्म पूरी करके भारत वापस आ चुकी हैं और वो संजय लीला भंसाली की पद्मावती की शूटिंग शुरू करने वाली थीं लेकिन उनकी अगली फिल्म की तस्वीरें पहले ही लीक हो चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इससे पहले कि फिल्म को लेकर कोई खबर आती उनकी शूटिंग की तस्वीरें ही लीक हो गई हैं।

सबको लगा कि दीपिका की अगली फिल्म संजय लीला भंसाली की पद्मावती है लेकिन नहीं जनाब उससे भी पहले दीपिका पादुकोण माजिदी मजीदी के लिए एक फिल्म की शूटिंग कर चुकी है।

deepika-padukone-s-first-look-majid-majidi-film

दीपिका पादुकोण की ये ईरानी फिल्म, काफी बड़ा प्रोजेक्ट है और तस्वीरों से समझ आ रहा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण धोबन के किरदार में नज़र आ रही हैं।
[#ViralPics: अपनी हॉट बिकीनी तस्वीरें, खुद वायरल कर रही हैं कैटरीना कैफ!]

ईरानी डायरेक्टर माजिद मजीदी, भारत में अपना काफी बड़ा प्रोजेक्ट शूट कर रहे हैं और उनकी फिल्म की हीरोइन हैं दीपिका पादुकोण। या यूं कहिए कि फिल्म की हीरो हैं दीपिका पादुकोण।

फिल्म के बारे में बात करते हुए कास्टिंग डायरेक्टर हनी त्रेहान ने बताया कि फिल्म एक भारतीय कहानी है। और इसे मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और कश्मीर में शूट किया जाएगा। फिल्म अगले साल 2017 के अंत तक फ्लोर पर होगी।

फिल्म एक टिपिकल मजीदी फिल्म है जो रिश्तों और उनके भावनात्मक पहलुओं पर बात करेगी। दीपिका के लुक को देखकर तो लग रहा है कि वाकई फिल्म में कुछ नया मिलने वाला है।

हाल ही में दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म XXX रिर्टन ऑफ जेंडर केज का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। पूरे ट्रेलर में सिर्फ और सिर्फ दीपिका ही हर जगह छाई हुई हैं। कहना गलत नहीं होगा कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। हालांकि उनको कितनी तरीफ इंटरेशनल लेवल पर मिलती है ये फिल्म की रिलीज के बात पता चलेगी।

फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। दीपिका पादुकोण की पूरी कोशिश होगी कि इस फिल्म के बाद वो हॉलीवु़ड में अपनी पकड़ बनाएं। फिल्म में दीपिका पादुकोण विन डीज़ल के साथ दिखाई देंगी।

इसके अलावा दीपिका संजय लीला भंसाली स्टारर पद्मावती की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगी। फिल्म में शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दिखाई देंगे और फिल्म 2017 के दिसंबर में रिलीज़ होगी।

गौरतलब है कि भंसाली के साथ ये रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की हैट्रिक होगी। इस तिकड़ी ने मिलकर राम लीला और बाजीराव मस्तानी से बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। और शाहरूख खान का सिंहासन भी।

वहीं शाहरूख खान की आनंद एल राय वाली फिल्म के लिए भी लगातार कैटरीना कैफ के साथ दीपिका पादुकोण का नाम जोड़ा जा रहा है। देखना है कि क्या दीपिका कैटरीना के साथ काम करती हैं या नहीं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो 2017 दीपिका पादुकोण के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है। हालांकि उनके और रणवीर सिंह की ब्रेकअप की अफवाहें आए दिन आ रही हैं, पर उम्मीद करते हैं कि सब बढ़िया हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X