दीपिका पादुकोण की मां, बहन और पिता प्रकाश पादुकोण कोरोना पॉज़िटिव, अस्पताल में भर्ती
भारत में कोरोना का कहर इस तरह बढ़ रहा है कि हर कोई इसकी चपेट में आता दिख रहा है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का पूरा परिवार भी कोरोना की चपेट में आ चुका है जिसके बाद से उनके पिता प्रकाश पादुकोण एक हफ्ते से बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण, मां उज्जला पादुकोण और बहन अनीशा 10 दिन से कोरोना पॉज़िटिव थे।
एक हफ्ते तक अस्पताल में रहने के बाद जहां, दीपिका पादुकोण की मां और बहन की हालत में सुधार हो चुका है वहीं प्रकाश पादुकोण अभी भी कोरोना से अपनी जंग लड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि बेंगलुरू में इस समय कोरोना के केस तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इस समय शहर में एक दिन में 22 हज़ार से ज़्यादा पॉज़िटिव केस मिल रहे हैं वहीं कोरोना का हॉट स्पॉट बनने के बाद पिछले एक हफ्ते से शहर में लॉकडाउन लगा हुआ है।
65 साल के प्रकाश पादुकोण, उनकी पत्नी उज्जला और छोटी बेटी अनीशा को 10 दिन पहले, कोरोना के लक्षण लगे जिसके बाद उनका टेस्ट करवाया गया। सभी का टेस्ट पॉज़िटिव निकला।

जल्दी ही घर लौटेंगे प्रकाश पादुकोण
परिवार के एक करीबी सूत्र का मानना है कि प्रकाश पादुकोण भी जल्दी ही स्वस्थ होकर घर लौट आएंगे। फिलहाल, उनका बुखार नियंत्रण में नहीं हैं, इसलिए वो अभी तक अस्पताल में भर्ती हैं।

घर लौट चुके हैं बाकी सदस्य
वहीं दीपिका पादुकोण की मां उज्जला पादुकोण और बहन अनीसा पादुकोण, ठीक हैं और घर पर ही Isolated थीं। अब बस प्रकाश पादुकोण के ठीक होने का इंतज़ार है।

मुंबई में फंसी हैं दीपिका
वहीं कोरोना के कहर के चलते, दीपिका पादुकोण अपने परिवार से दूर फिलहाल मुंबई में ही फंसी हैं और वो इस वक्त केवल दूर से ही अपने परिवार का साथ दे पा रही हैं।

मानसिक तनाव पर की बात
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए इस महामारी के समय में मानसिक स्वास्थ्य के ठीक होने पर ज़ोर दिया था।

खुलकर कही दिल की बात
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा - इस समय जब मैं, मेरा परिवार और हम सब, ठीक रहने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, हमें ये बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए कि इस समय हमें भावनात्मक रूप से भी खुद को ठीक रखना है और ये बहुत ही ज़रूरी है।

जल्दी स्वस्थ होने की कामना
गौरतलब है कि हम भी ईश्वर से प्रकाश पादुकोण जी के जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उम्मीद करते हैं कि वो जल्दी से जल्दी कोरोना से जंग जीत कर अपने घर पर कुशल मंगल अपने परिवार के साथ वक्त बिताएं।


Click it and Unblock the Notifications











