फिर से Deepika Padukone की सादगी पर फिदा हुए फैंस, जाने एक्ट्रेस ने ऐसा क्या किया

Deepika

'पठान' फेम दीपिका पादुकोण फिलहाल तो लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई हैं, हर तरफ उनके ही चर्चें हैं। फैंस दीपिका की हर चीज नोटिस कर रहे हैं इन दिनों, ऐसे में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है फ्लाइट का, जिसमें कुछ ऐसा हुआ कि फैंस उनकी सादगी पर फिदा हो गए हैं।

ऑरेंज और ब्लू रंग की टी-शर्ट पहने और सिर पर ऑरेंज कैप लगाए हुए दीपिका पादुकोण बिल्कुल सिंपल अवतार में नजर आ रही हैं। इस दौरान दीपिका पादुकोण के साथ उनके बॉडीगार्ड भी फ्लाइट में मौजूद हैं, जो एक्ट्रेस को गाइड कर रहे हैं। दरअसल इस वीडियो की इसीलिए तरीफ हो रही है क्योंकि एक्ट्रेस इकॉनोमी क्लास में सफर कर रही थी।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस अभिनेत्री की सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और खूब प्यार की बौछार कर रहे हैं। कई सारे यूजर्स ने लिखा है कि दीपिका हमेशा ही साधारण तरीके से रहती है और उनको ज्यादा दिखावे का शौक नहीं हैं।

वहीं अगर हम दीपिका की लास्ट फिल्म पठान की बात करें तो, इस फिल्म में उन्होंने काफी एक्शन और धमाल किया है। फिल्म की रिलीज को 22 दिन हो चुके हैं। पठान इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां ये फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म 1000 करोड़ में शामिल होने के लिए तैयार है।

इसके अलावा वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इस फिल्म के बाद सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगी, जिसमें वह पहली बार ऋतिक रोशन के साथ काम करेंगी। फैंस को इसका बहुत इंतजार है, फैंस फिर से एक बार उनको शानदार अवतार में देखना चाहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X