दीवाली 2021 का महाक्लैश - दीपिका पादुकोण की द्रौपदी Vs भंसाली की बैजू बावरा
बॉलीवुड में त्योहारों की बुकिंग करना आम बात हो चुकी है और दीवाली 2021 की बुकिंग इसी दीवाली पर हो चुकी है। वो भी एक नहीं दो दो फिल्मों की। यानि कि होने वाला है एक और ज़बरदस्त महाक्लैश। ये क्लैश होगा संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण के बीच।
दरअसल, हाल ही में संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण, दोनों ने ही अपनी फिल्में दीवाली 2021 के लिए अनाउंस कर दी हैं। दीपिका पादुकोण, महाभारत पर एक फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं।

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, द्रौपदी का लीड किरदार निभाएंगी और माना जा रहा है कि ये फिल्म भी द्रौपदी के ही दृष्टिकोण से होगी। वहीं दूसरी तरफ, संजय लीला भंसाली ने बैजू बावरा रीमेक पर काम शुरू कर दिया है। ये फिल्म भी 2021 की दीवाली पर दस्तक देगी।
दिलचस्प ये है कि अफवाहों की मानें तो संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा के हीरो हैं रणवीर सिंह। ऐसे में ये देखना मज़ेदार होगा कि क्या वाकई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, दीवाली पर एक दूसरे को टक्कर देंगे।
वैसे हमारे पास दीपिका के इस भव्य प्रोजेक्ट की कास्टिंग के लिए कुछ सुझाव ज़रूर हैं -


Click it and Unblock the Notifications











