Trailer- रिलीज हुआ छपाक का दर्दनाक ट्रेलर- दीपिका पादुकोण का चेहरा देख दहल जाएगा दिल

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म छपाक का दिल दहला देने वाला ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एक एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका में नजर आ रही हैं। मेघना गुलजार की इस फिल्म का ट्रेलर आते ही काफी ज्यादा चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मेसी भी नजर आ रहे हैं जो कि फिल्म में एक मीडिय़ाकर्मी की भूमिका में हैं।

इस ट्रेलर की शुरुआत में आपको दिखेगा कि दीपिका पादुकोण काफी खूबसूरत हैं लेकिन किसी ने उनके चेहरे पर तैजाब से हमला किया। इसके बाद वो काफी बदसूरत हो जाती हैं और खुद को कमरे में बंद तक कर लेती हैं।

chhapaak, trailer, deepika padukone, छपाक, ट्रेलर, दीपिका पादुकोण

हालांकि बाद में एक सामाजिक कार्यकर्ता इस केस को आगे ले जाकर न्याय करने में दीपिका को मदद करती है। इस सफर में कई मोड़ और मुश्किले भी आती नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इसी सफर पर पूरी तरह से आधारित है।

बता दें कि ये फिल्म रियल लाइफ स्टोरी है जो कि लक्ष्मी अग्रवाल के साथ घटी थी। फिल्म को लेकर दीपिका फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं और ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। फिलहाल आप देखिए ट्रेलर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X