रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को क्यों बोला चियरलीडर- धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो
अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय तो आपको याद ही होगी और इस फिल्म में उनका शानदार रैप भी काफी बड़ा हिट साबित हुआ था। लेकिन इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। बता दें कि फिल्म का गाना अपना टाइम आएगा को दीपिका पादुकोण अपने तरह से रैप कर रही हैं और इसपर थिरकती नजर आ रही हैं। लेकिन इस वीडियो को रणवीर सिंह ने साझा करते हुए कुछ ऐसा लिख दिया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
बता दें कि ये काफी पुराना वीडियो है और रणवीर सिंह ने पोस्ट करते हुए लिखा है.. 'ओह लगता है मुझे मेरी चियरलीडर मिल गई हैं।' फिर क्या था दीपिका पादुकोण का ये शानदार वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

खैर बात करें दोनो की वर्कफ्रंट की तो रणवीर सिंह इस समय फिल्म 83 द फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं और इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं।
रणवीर सिंह इसके अलावा तख्त को लेकर भी चर्चा में है। दीपिका हाल ही में फिल्म छपाक में नजर आईं थीं जो कि काफी बड़ी हिट साबित हुई थी और लोगों ने फिल्म को काफी पसंद किया था। फिलहाल आपको ये वीडियो कैसा लगा.. कमेंट करते बताएं...


Click it and Unblock the Notifications