'Messi के साथ सेल्फी लेना मैडम'- पैपराजी की बात सुनकर दीपिका पादुकोण ने दिया ऐसा जवाब!

Recommended Video
अक्सर पैपराजी के साथ स्टार्स की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है और ज्यादातर ये वीडियो एयरपोर्ट से ही सामने आते हैं। इस दौरान काफी कुछ अच्छा तो कभी कुछ बुरा भी सुनने को मिलता है, कहीं स्टार्स मजाक करते नजर आते हैं तो कभी बिना बात सुने ही चले जाते हैं। लेकिन इस वक्त दीपिका पादुकोण के साथ कुछ ऐसा हुआ है जो कि खबरों का हिस्सा है। बता दें कि दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर थीं और फीफा वर्ल्डकप के लिए जा रही थीं।
इस दौरान एक पैपराजी ने उनको जो सलाह दी है वो चर्चा में है। जी हां, इस दौरान दीपिका पादुकोण से पैपराजी कहते हुए नजर आ रहा है कि ''मैडम, मेसी के साथ सेल्फी लेकर मचा देना।'' इसको सुनकर दीपिका पादुकोण आगे बढ़ जाती हैं और जाते जाते कहती हैं, 'बताते हैं।'
इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। जिस तरह से दीपिका पादुकोण ने जवाब दिया है वो भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
एक यूजर ने लिखा है, ''ये काफी दयालु और अच्छी हैं, दूसरी एक्ट्रेस की तरह नहीं है।'' इसके अलावा एक ने लिखा है, ''पठान का फीवर शुरु हो चुका है।'' एक यूजर ने लिखा है, ''पठान फीफा में धमाका करेगा।''
बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फीफा वर्ल्डकप में पठान का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे और इसका ऐलान किंग खान पहले ही कर चुके हैं। पठान फिल्म को लेकर चर्चा है और ये फिल्म साल 2023 में 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications