उलझन महसूस होने के बाद बिगड़ी दीपिका पादुकोण की तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुईं भर्ती

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कल शाम अपने फैन्स को चिंता में डाल दिया जब अचानक उनके मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण को अपनी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी और अचानक उन्हें उलझन महसूस होने लगी जिसके बाद उनकी टीम उन्हें अस्पताल लेकर भागी।

Recommended Video

Deepika Padukone Hospitalized, Uneasiness feel होने पर Mumbai के Breach Candy Hospital में भर्ती!

अस्पताल में दीपिका को भर्ती किया गया जहां उनके काफी टेस्ट किए गए और इनमें काफी समय लगा। अभी तक दीपिका पादुकोण या उनकी टीम ने इस संबंध में कोई भी पुष्टि नहीं की है और ना ही अस्पताल में इस बारे में कोई जानकारी दी है। दीपिका अभी भी भर्ती हैं या घर लौट चुकी हैं इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

deepika-padukone-rushed-to-mumbai-s-breach-candy-hospital-after-she-reports-of-uneasiness

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण काफी थका हुआ महसूस कर रही थीं। कुछ महीनों पहले, हैदराबाद में भी शूटिंग के दौरान, उन्हें उलझन महसूस हुई थी जिसके बाद उनकी टीम उन्हें लेकर अस्पताल भागी थी और रिपोर्ट्स थीं कि दीपिका के दिल की धड़कन तेज़ चल रही थी।

प्रभास के साथ शूटिंग

प्रभास के साथ शूटिंग

जून में दीपिका पादुकोण, प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट K की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें उलझन महसूस हुई थी और अस्पताल जाने पर पता लगा था कि उनके दिल की धड़कन सामान्य से तेज़ चल रही है। दीपिका को आराम देने के लिए प्रभास ने उस दिन की शूटिंग भी कैंसिल कर दी। वहीं दीपिका को भी कुछ घंटों के लिए अस्पताल में ही रखा गया था।

सारी खबरों का किया था खंडन

सारी खबरों का किया था खंडन

इसके बाद प्रोजेक्ट K की प्रोड्यूसर ने इन सारी खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि ना ही दीपिका अस्पताल गई थीं औऱ ना ही उनके दिल की धड़कनें तेज़ हुई थीं। वो पूरा दिन सेट पर ही थीं और शूटिंग कर रही थीं। पता नहीं ये खबर कहां से उड़ी। वहीं सेट से जुड़े एक सूत्र ने ये कह कर टाल दिया था कि दीपिका पादुकोण रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गई थीं।

काम में व्यस्त हैं दीपिका

काम में व्यस्त हैं दीपिका

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण इस समय काम में व्यस्त हैं। जहां एक तरफ वो प्रभास स्टारर प्रोजेक्ट K का एक शेड्यूल पूरा कर चुकी हैं। वहीं पठान का काम भी उन्होंने काफी पूरा कर लिया है। फिल्म का केवल एक ही शेड्यूल बाकी है। दीपिका पादुकोण जल्दी ही ऋतिक रोशन के साथ फाइटर पर भी काम जल्दी ही शुरू करेंगी। दीपिका पादुकोण के हिस्से में इस समय काफी सशक्त किरदार हैं। इन तीनों ही फिल्म में दीपिका पादुकोण एक्शन करती नज़र आएंगी।

अटका हुआ है द इंटर्न रीमेक

अटका हुआ है द इंटर्न रीमेक

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के रीमेक में नज़र आने वाली थीं। लेकिन आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद अब ये रीमेक अटका हुआ है। पहले इस फिल्म में ऋषि कपूर लीड किरदार निभा रहे थे लेकिन उनके निधन के बाद अमिताभ बच्चन ने ये फिल्म साईन की। फिलहाल इस फिल्म पर कोई भी अपडेट नहीं है।

पठान का इंतज़ार

पठान का इंतज़ार

इस समय फैन्स को दीपिका पादुकोण को केवल पठान में देखने का इंतज़ार है। दीपिका पादुकोण पठान में बेहद अलग अवतार में दिखाई देंगी। वहीं ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर के बाद पठान, दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान की साथ में चौथी फिल्म होगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, शाहरूख खान की एटली फिल्म जवान में भी एक कैमियो करती नज़र आएंगी।

पिता की बायोपिक पर काम

पिता की बायोपिक पर काम

कई महीनों पहले, दीपिका पादुकोण को बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधू के साथ बैडमिंटन खेलती नज़र आईं जिसके बाद कयास लगने शुरू हो गए कि दीपिका पादुकोण, पीवी सिंधू की बायोपिक में नज़र आएंगी। इसके बाद दीपिका पादुकोण ने कंफर्म किया कि वो अपने पिता की बायोपिक पर काम कर रही हैं जिसे वो खुद प्रोड्यूस करेंगी। फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है।

रामायण की सीता?

रामायण की सीता?

माना जा रहा है कि नितेश तिवारी और मधु मंटेना की महत्त्वाकांक्षी फिल्म रामायण में दीपिका पादुकोण सीता का किरदार निभाएंगी। फिल्म में राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर, रावण के किरदार के लिए ऋतिक रोशन को कंफर्म माना जा रहा है।

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव की अमृता

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव की अमृता

वहीं ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव में अमृता का किरदार भी दीपिका पादुकोण का माना जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर में और फिल्म के अंत में जिस लड़की की झलक मिलती है उसे दीपिका पादुकोण बताया जा रहा है। हालांकि, अयान मुखर्जी ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि जो लड़की दिखती है वो इतनी धुंधली है कि ये कहना मुश्किल है कि वो दीपिका पादुकोण है। हालांकि, इतनी फिल्मों के बीच सबसे ज़रूरी है दीपिका पादुकोण की सेहत। उम्मीद है कि वो जल्दी ही पूरी तरह स्वस्थ होकर ही सेट पर लौटें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X