कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 से दीपिका पादुकोण का पहला लुक वायरल, मुस्कान ही होश उड़ा देगी

दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने पहुंच चुकी हैं और फ्रांस पहुंचते ही दीपिका पादुकोण, पहले इवेंट के लिए भी शामिल हो चुकी हैं। दीपिका पादुकोण, ज्यूरी डिनर का हिस्सा बनीं और इस डिनर के लिए दीपिका ने एक बेहद Casual सा आउटफिट चुना। दीपिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक फैन क्लब ने शेयर की।

हालांकि, दीपिका का पूरा लुक फिलहाल बाहर नहीं आया है लेकिन इन तस्वीरों में दीपिका की मुस्कान ही फैन्स का दिल जीत ले रही हैं। दीपिका पादुकोण, इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल की बेस्ट फिल्म की ज्यूरी का हिस्सा हैं। इस ज्यूरी में कुल 9 लोग हैं जिनमें 4 महिलाएं और 5 पुरूष हैं।

deepika-padukone-rules-at-cannes-jury-dinner-with-her-million-dollar-smile-see-beautiful-pics

एक तरफ दीपिका पादुकोण, कान्स की ज्यूरी का हिस्सा हैं वहीं दूसरी तरफ भारत को इस साल Country of Honor का सम्मान दिया गया है जिसके चलते भारतीय सितारों की एक टीम सरकार की तरफ से इस फेस्टिवल का हिस्सा बनने गई है। नयनतारा, पूजा हेगड़े और तमन्नाह भाटिया भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रेड कार्पेट पर दिखाई देंगी।

पहुंचते ही शुरू की Vlogging

पहुंचते ही शुरू की Vlogging

दीपिका पादुकोण ने फ्रांस पहुंचते ही Vlogging शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि LA से उनकी 11 घंटे की फ्लाईट थी और ये फ्लाईट काफी आरामदायक इसलिए भी थी क्योंकि दीपिका पादुकोण पूरे रास्ते सोते हुए आईं।

Louis Vuitton का हिस्सा

Louis Vuitton का हिस्सा

पिछले हफ्ते, मशहूर इंटरनेशनल ब्रांडLouis Vuitton ने दीपिका पादुकोण को अपना ब्रांड एंबेज़डर चुना। दीपिका पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जो इस इंटरनेशनल ब्रांड का चेहरा बनी हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल से पहले, दीपिका पादुकोण इसी इवेंट का हिस्सा बनने कैलिफॉर्निया पहुंची हुई थीं।

खाऊं या सोऊं

खाऊं या सोऊं

बात करें कान्स फिल्म फेस्टिवल की तो दीपिका ने अपने Vlog में बताया कि वो काफी कन्फ्यूजन में हैं कि फ्रांस पहुंचने के बाद अब वो पहले खाना खाएं या फिर पहले सो जाएं।

2010 में किया था डेब्यू

2010 में किया था डेब्यू

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने 2010 में अपना कान्स डेब्यू किया था। 2010 में दीपिका पादुकोण सफेद साड़ी में शिवास रीगल की ब्रांड एंबेज़डर के तौर पर रेड कार्पेट पर दिखाई दी थीं। इस साल उनके लुक की तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से की गई थी। इसके बाद सालों साल दीपिका अलग अलग लुक में कान्स रेड कार्पेट पर दिखीं।

कभी जीता दिल, कभी हुईं ट्रोल

कभी जीता दिल, कभी हुईं ट्रोल

2010 के बाद दीपिका पादुकोण, सीधा 2017 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई दीं। दीपिका पादुकोण ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान कभी फैन्स का दिल जीता तो कभी ट्रोल हुईं। लेकिन वो और उनके आउटफिट्स हमेशा चर्चा में रहे।

बेहद पसंद किए गए कुछ लुक

बेहद पसंद किए गए कुछ लुक

इस फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण 2017 से लगातार शिरकत कर रही हैं। इस दौरान उनके कुछ लुक फैन्स को बेहद पसंद आए। देखना है कि इस बार दीपिका फैन्स का दिल जीत पाती हैं या नहीं। बस तस्वीरों का इंतज़ार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X