दीपिका पादुकोण की नई फिल्म का ऐलान- ऋषि कपूर संग 'द इंटर्न' फिल्म का बनेगा हिंदी रिमेक

By Varsha Verma

छपाक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी नई फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण संग ऋषि कपूर भी नजर आएंगे। इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण ने इस जानकारी को शेयर किया। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के हिंदी रिमेक में वह दोनों नजर आएंगे। इतना ही नहीं इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी एक्ट्रेस ने खुलासा किया। वह बताती हैं कि उनकी ये फिल्म 2021 में रिलीज होगी।

सोशल मीडिया पर इस जानकारी को साझा करती हुए दीपिका लिखती हैं कि मैं अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान करते हुए काफी उत्सुक हूं. द इंटर्न इंडियन अडैप्टेशन है। इस फिल्म को वॉर्नर्स ब्रदर्स और अजुर एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगी. फिल्म में दोनों के अलावा और कौन से सितारे नजर आएंगे व फिल्म का डायेक्टर कौन होगा, इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

Deepika Padukone Rishi Kapoor Upcoming Movie

द इंटर्न फिल्म की कहानी
हॉलीवुड की ये एक कॉमेडी फिल्म है जोकि 2015 में रिलीज हुई। इस फिल्म में ऐनी हैथवे और रॉबर्ड डी नीरो मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी काफी रोचक थी। बहुत कम ही होता है कि बूढ़ा शख्स इंटर्न यानी ट्रेनी के तौर पर कहीं कार्यरत हो। इस फिल्म की कहानी में 70 साल का शख्त रिटायर होने के बाद फैशन वेबसाइट में इंटर्नशिप ज्वाइन करता है। यही कहानी को अब बॉलीवुड में भी दर्शाया जा रहा है।

कन्नड़ में भी द इंटर्न का रीमेक बन चुका है
2018 में आई फिल्म 'हॉट्टेगागी गेनु बट्टेगागी' नाम से ये फिल्म इसी कहानी पर आधारित थी।

दीपिका पादुकोण और ऋषि कपूर पहले भी साथ में कर चुके हैं काम
इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल में दीपिका व ऋषि कपूर साथ में काम कर चुके हैं। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

छपाक फिल्म से बटौरी थी खूब तारीफ
दीपिका पादुकोण शादी के बाद छपाक फिल्म में नजर आईं। एसिड पीड़िता की कहानी को बयां करती इस कहानी के रिव्यू शानदार रहे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेशक बिजनेस ठीक-ठाक किया हो लेकिन तारीफ खूब पाई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X