..................... Deepika Padukone reveals she did Jawan for free, talks about her special equation with Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान को अपना 'लकी चार्म' मानती हैं दीपिका पादुकोण? बताया 'जवान' के लिए ली कितनी फीस!

deepika-padukone-reveals-she-did-jawan-for-free-talks-about-her-special-equation-with-shahrukh-khan

Deepika Padukone On Shahrukh Khan: शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' में दीपिका पादुकोण ने अपने कैमियो से खूब तारीफें बटोरी हैं। खासकर किंग खान के साथ उनकी केमिस्ट्री को लेकर फैंस काफी चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने शाहरुख के साथ अपने बॉण्ड पर खुलकर बातें की और उन्हें अपना लकी चार्म बताया।

दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' के साथ शाहरुख खान के अपोजिट बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद दोनों ने चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर और पठान जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया।

हमारा बॉण्ड लक से ज्यादा है

कोई शक नहीं कि फैंस दीपिका पादुकोण को शाहरुख खान की 'लकी चार्म' मानते हैं क्योंकि उनकी जोड़ी हमेशा धमाका करती है। जब इस बारे में दीपिका से पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने कहा, "हम एक-दूसरे के लिए लकी चार्म हैं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो हम लक से ऊपर हैं। हम एक दूसरे पर बहुत भरोसा करते हैं। मैं उन कुछ लोगों में से एक हूं जिनके सामने शाहरुख ओपन हैं। हमारे बीच बहुत अधिक विश्वास और सम्मान है, और मुझे लगता है कि हमारा बॉण्ड लक से ज्यादा है।"

कैमियो के लिए नहीं लेती फीस

वहीं, फिल्म जवान में अपने कैमियो के बारे में बात करते हुए दीपिका ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है। दीपिका ने कहा, "मैं कैमियो के लिए फीस नहीं लेती। शाहरुख खान के लिए कोई भी कैमियो हो, मैं वहां मौजूद रहूंगी। रोहित शेट्टी के साथ भी ऐसा ही है।" बता दें, दीपिका ने जवान के अलावा सर्कस और 83 जैसी फिल्मों में कैमियो दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X