..................... Deepika Padukone reveals her hidden talent that only husband Ranveer Singh and sister Anisha Padukone know about this - Hindi Filmibeat

Deepika Padukone का ये हिडन टैलेंट है लाजवाब, मगर पति रणवीर और बहन के अलावा किसी को नहीं मालूम

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की बेहतरीन और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है। बता दें कि दीपिका पादुकोण एक एक्टर और साथ ही बैडमिंटन प्लेयर भी हैं। लेकिन अब उनकी एक और खूबी सामने निकल कर आई है। बता दें कि वह एक बहुत ही अच्छी मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं। इस बात का खुलासा खुद ही दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। दीपिका पादुकोण ने यह भी कहा कि वह अपने इस छुपे हुए टैलेंट को दुनिया के सामने उजागर नहीं कर पाएंगे।

Recommended Video

Sidharth Malhotra Wife Kiara Advani की Film SATYAPREM KI KATHA देखने के बाद क्या बोले? FilmiBeat

दीपिका पादुकोण में छुपा हुआ है हिडन टैलेंट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ने ट्वीक इंडिया के साथ में एक इंटरव्यू साझा किया था। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी मिमिक्री परफॉर्मेंस सिर्फ पति रणवीर सिंह और उनकी बहन अनीषा पादुकोण को देखने की मंजूरी है। दीपिका पादुकोण ने यह भी कहा कि "मेरे पति का मानना है कि मैं एक बहुत ही अच्छी मिमिक्री आर्टिस्ट हूं। जिसे अलमारी के अंदर ही छुपा कर रखा हुआ है। जिसकी आज तक खोज नहीं की गई है और वह खुद का इंतजार भी कर रहे हैं। लेकिन मैं नहीं कर रही। "

रणवीर और बहन के सामने दीपिका हैं बेहद शानदार मिमिक

इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण ने इसी इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि कई बार रणवीर सिंह ने उनसे सभी के सामने परफॉर्म करने के लिए भी कहा है। लेकिन वह कर नहीं पाई। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि "अगर रणवीर मुझे एक ऐसी जगह पर लेकर जाते हैं या भेज देते हैं जहां पर मैं सभी के सामने मिमिक करूं। तो यह हो नहीं पाता है। लेकिन मैं अपने बहन और पति दोनों के ही सामने एक बहुत ही जबरदस्त मिमिक आर्टिस्ट हूं।"

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

अगर हम दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी हिट फिल्मों में काम किया और साथ ही साथ उनकी अदाकारी को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। लेकिन आखिरी बार उन्हें शाहरुख खान की फिल्म पठान में देखा गया। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म फाइटर के लिए सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में उनको ऋतिक रोशन के साथ में देखा जाएगा।

Read more about: deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X