पहली प्रेगनेंसी में Deepika Padukone को झेलनी पड़ी मुश्किलें, बोलीं- मेरे लिए ज़रूरी था...

Deepika Padukone On Her First Pregnancy: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को लेकर अनाउंसमेंट कर दी है। जब से दोनों ने यह अनाउंसमेंट की है तभी से सेलिब्रिटीज से लेकर उनके फैंस उनको बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच दीपिका पादुकोण का एक पुराना इंटरव्यू भी तेजी से वायरस होता हुआ देखा जा सकता है।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी पहली प्रेग्नेंसी के एक्सपीरियंस को साझा किया था। दरअसल उन्होंने अपने आखिरी महीना में जो स्ट्रगल किया था उसको लेकर जिक्र किया। Marie Claire के साथ इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने बताया था कि उनको प्रेगनेंसी के आखिरी महीनों में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

दीपिका ने क्यों रखा था बेटी का नाम दुआ?

दीपिका पादुकोण ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया था कि प्रेगनेंसी के 8 से 9 महीनों और डिलीवरी के वक्त उन्होंने काफी कुछ झेला था। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ क्यों रखा। तूने बताया कि उनके लिए सबसे जरूरी यह था कि पहले वह अपनी बच्ची को गोद में ले, उसको इस दुनिया को महसूस करने दे और उसकी पर्सनालिटी को धीरे-धीरे विकसित होने दे।

दीपिका पादुकोण की माने तो उनकी बेटी का नाम उनके लिए बहुत ही ज्यादा खास है और यह उस फीलिंग को भी दर्शा देता है कि उनकी बेटी उनके लिए क्या मायने रखती है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 29 फरवरी 2024 को पहली प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद 8 सितंबर 2024 को दोनों की बेटी दुआ का जन्म हुआ था।

लेकिन अब 19 अप्रैल 2026 को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक बार फिर से खुशखबरी दे दी है। दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा करते हुए उन्होंने अपनी बेटी दुआ की तस्वीर शेयर की जिसमें उसका चेहरा तो नहीं दिख रहा है लेकिन उसने हाथ में प्रेगनेंसी किट पकड़ी हुई है।

Read more about: deepika padukone ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X