चेन्नई एक्सप्रेस के इस सीन की वजह से मुझसे खुश नहीं थे शाहरुख और रोहित शेट्टी- दीपिका पादुकोण
सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस तो लगभग सभी लोगों ने देखी होगी और फिल्म कितनी शानदार थी ये तो सभी जानते हैं। अब इस फिल्म के बारे में बात करते हुए दीपिका पादुकोण मामी के दौरान कुछ खुलासे किए हैं। दीपिका पादुकोण ने बताया कि फिल्म के एक सीन को लेकर रोहित शेट्टी और शाहरुख खान उनसे खुश नहीं थे। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण रात वाले सीन के बारे में बात कर रहीं थीं जहां पर वो कॉमेडी कर रही होती हैं।
दीपिका ने बताया कि दिनभर काम करने का बाद उनके पास वो एनर्जी नहीं थी कि वो सीन काफी अच्छे से शूट कर पातीं। इसको लेकर मुझे साफ साफ दिख रहा था कि शाहरुख खान और रोहित शेट्टी मुझसे बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

दीपिका ये भी बताती हैं कि वो काफी ज्यादा सोंच में थीं के इस सीन को कैसे पूरा किया जाए क्योंकि कॉमेडी करना काफी मुश्किल है। हालांकि जब फिल्म रिलीज हुई तो इस सीन को काफी ज्यादा सराहा गया था।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोँण इस समय फिल्म 83 में व्यस्त हैं और इस फिल्म में वो फिर से एक बार रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। दीपिका पादुकोण काफी ज्यादा एक्टिव और मेहनती एक्ट्रेसेस में से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











