फराह और दीपिका की धमाकेदार जोड़ी- 5 साल बाद मिलाया हाथ- सुपरहिट फिल्म की तैयारी?
BAAGHI 3: टाइगर श्रॉफ की BLOCKBUSTER सीरीज- नहीं मिल रही 'हीरोइन'- ये है कारण
हाल ही में खबर आई थी कि फराह खान और रोहित शेट्टी साथ में एक फिल्म बनाने जा रहें हैं और यह एक एक्शन- कॉमेडी फिल्म होगी। फराह खान ने इसकी घोषणा करते हुए फिल्म को 'Mother of all entertainers' बताया है। फराह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अब इसको लेकर जो बात सामने आई है वो काफी ज्यादा दिलचस्प होगी कि इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर दीपिका पादुकोण नजर आने वाली है।
इसके पहले दीपिका और फराह ने मिलकर हैप्पी न्यू ईयर और ओम शांति ओम में धमाल मचाया था। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने फराह खान की फिल्म से ही बॉलीवुड में एंट्री मारी थी।

गौरतलब है कि काफी समय से फराह खान निर्देशन से काफी दूर चल रही थीं और उनका इरादा सिर्फ दीपिका के साथ काम करने का ही था। इसी वजह से वो एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में थीं।
करीब 5 साल के बाद फराह खान फिर से वापसी कर रहीं हैं। अब इस फिल्म से रोहित शेट्टी का भी नाम जुड़ गया है को धमाल डबल होने वाला है। रोहित शेट्टी की बात करें तो सिंबा की सफलता के बाद अब वह सूर्यवंशी की तैयारी में लग चुके हैं।
अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म भी धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी, जहां अक्षय पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे। सिंघम, सिंबा के बाद सूर्यवंशी रोहित शेट्टी की अगली पुलिस फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications