..................... Deepika Padukone returned from London vacation, seeing her tight dress people trolled her - Hindi Filmibeat

लंदन वेकेशन से लौटीं दीपिका पादुकोण, प्रेग्नेंसी में टाइट ड्रेस पहने दिखीं तो लोगों ने कही दी ये बात...

Deepika Padukone

Deepika Padukone returned from London vacation: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं क्योंकि दोनों जल्द ही पेरेंटे्स बनने जा रहे हैं। बता दें कि दीपिका की प्रेग्नेंसी का यह छठा महीना चल रहा है और एक्ट्रे्स अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर एंजॉय कर रही हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते ही दीपिका बेबी मून के लिए लंदन गई थीं जहां जाते हुए दीपिका ब्लैक कलर की टाइट ड्रेस पहने दिखी थीं। वहीं हाल ही में दीपिका तड़के सुबह एयरपोर्ट पर लंदन से लौटती नजर आईं पति रणवीर सिंह का हाथ पकड़े दीपिका कॉन्फिडेंस से चलती दिख रही हैं, लेकिन फिर भी वह ट्रोल हुईं।

जहां फैन्स को दीपिका का स्वैग पसंद आ रहा है वहीं कुछ लोग दीपिका को जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण के इस लेटेस्ट वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- जब भी दीपिका एयरपोर्ट पर नजर आती थीं वह लूज ड्रेस पहने दिखती थीं, लेकिन जब से दीपिका प्रेग्नेंसी हुई हैं तब से वह टाइट ड्रेस पहन कर निकलती हैं। तो वहीं दूसरे ने कहा इतनी गर्मी पड़ रही है भारत में और कपड़े पहने हैं वूलन तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा हमेशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करना फैशन नहीं होता।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण के बच्चे की डिलीवरी सितंबर 2024 में होगी। पहले ऐसी अफवाहें थीं कि कपल सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनेंगे, लेकिन दीपिका के बेबी बंप ने सभी की बोलती बंद कर दी थी। इससे पहले दीपिका कल्कि के ट्रेलर लॉन्च पर भी दिखी थीं। बता दें कि दीपिका की यह फिल्म 27 जून को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास जैसे नामी सितारे नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X